herzindagi
history of book design

क्या आप जानते हैं Books का आकार चौकोर ही क्यों होता है? जानें इससे जुड़े रोचक फैक्ट्स

Why are books square shaped: क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर किताबों का आकार चौकोर ही क्यों होता है? इसके बजाय गोल और आयताकार क्यों नहीं होता। अगर हां तो आज हम आपको इस प्रश्न का उत्तर देने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-17, 15:07 IST

Reasons Behind Book Shape: किताबों का हमारे जीवन में अहम योगदान होता है। इन्ही के जरिए हम ज्ञान अर्जित करके भविष्य में के सफल इंसान बनते हैं। किताबें ज्ञान का भंडार होती है। किताबों से हमें हर तरह का ज्ञान प्राप्त होता है। स्कूल से लेकर कॉलेज तक हमारी पढ़ाई का साधन किताबें ही होती हैं। हर टॉपिक की आपको अलग किताब मिल जाती है। बिना इनके सभी का ज्ञान अधूरा है। यह तो रहीं ज्ञान अर्जन करने की बात, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि आखिर किताबों का आकार चौकोर ही क्यों होता है? इसके बजाय किताब का शेप कभी गोल या आयताकार क्यों नहीं रखा जाता है।

अगर नहीं सोचा तो अब जरूर सोचिएगा। दरअसल, आज हम आपको इस सवाल का जवाब देने जा रहे हैं। किताबों का शेप चौकोर होने के पीछे आखिर क्या वजह होती है। आखिर इसके पीछे कोई ऐतिहासिक और व्यावहारिक कारण छुपा है या फिर कोई और वजह है। आप लोग भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में इस सवाल का जवाब बताने जा रहे हैं। आइए जान लेते हैं किताबों का आकार चौकोर होने से जुडी कुछ रोचक बातें।

किताबों का आकार क्यों होता है चौकोर?

आइए जान लेते हैं किताबों का शेप चौकोर होने की क्या वजह होती है ? क्या है इसके पीछे रोचक रहस्य और किस्से जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे।

knowledge books

1. किफायती रहता है ये आकार

किताबों को बनाने के लिए चौकोर आकार किफायती रहता है तो साथ में इसे बनाने में काफी सहूलियत भी रहती है। यह डिजाइन छपाई से लेकर बाइंडिंग आदि सब चीजों में ठीक रहता है। इस फॉर्मेट में रखने से कागज की बर्बादी भी नहीं होती है।

2 पढ़ने में आरामदायक

गोल और आयताकार शेप की बजाय चौकोर डिजाइन की किताब को पढ़ने में ज्यादा सहूलियत रहती है। इस शेप वाली बुक्स को आप लेटकर, बैठकर, ट्रैवलिंग में किसी भी तरीके से आसानी से पढ़ सकते हैं। किसी अन्य शेप की किताब के पन्ने पलटने में भी दिक्कत होती है।

ये भी पढ़ें: इन तरीकों से अलमारी में रखें नोटबुक और किताबें, ढूंढने में नहीं करनी पड़ेगी मेहनत

3. मनोवैज्ञानिक कारण

history of books

मानव जाति की एक आदत है की उनको चौकोर आकार की चीजें देखने की ज्यादा आदत हो गई है और वो उनको काफी सुविधा से पढ़ लेता है। हमारे मोबाइल से लेकर, टीवी और लैपटॉप आदि अधिकतर चीजों की शेप चौकोर हो होती है। वहीं पढ़ते समय हमारी आंखे एकदम सीध में चलती हैं। ऐसे में गोल या कोई और शेप होने पर हमें कठिनाई हो सकती है।

4 स्टोर करने में सुविधाजनक

चौकोर शेप वाली किताबों को स्टोर करने में भी काफी सुविधा होती है। यह किताबें किसी भी अलमारी, बुकशेल्फ और बैग में यह आसानी से फिट हो जाती हैं।

5 ऐतिहासिक वजह

इसके अलावा किताबों के चौकोर शेप में होने के पीछे ऐतिहासिक वजह भी है। प्राचीन समय से ही चौकोर और आयताकार किताबों का काफी चलन रहा है। इस आकार वाली शीट पर लिखना और बाइन्ड करना भी आसान रहता है। यह आकार लेखन की प्राकृतिक दिशा के अनुरूप होता है, जिससे लिखना और पढ़ना दोनों ही सुगम होता है। 

ये भी पढ़ें: छोटी सी बुकशेल्फ में भी आ जाएंगी ढेर सारी किताबें, बस इन हैक्स का करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।