हिन्दू धर्म में तेहरवीं का बहुत महत्व माना जाता है। तेरहवीं के दिन भोजन का आयोजन किया जाता है और सब वही चीजें खाने में बनती हैं जो मृतक को पसंद होती हैं। तेहरवीं के दिन ब्राह्मण द्वारा घर में पूजा कराई जाती है बल्कि ब्राह्मण भोज भी होता है। तेरहवीं का खाना सबसे पहले ब्राह्मण को ही खिलाया जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर क्यों तेरहवीं के दिन सर्व प्रथम ब्राह्मण भोजन ग्रहण करते हैं।
शास्त्रों के अनुसार, समाज में ब्राह्मणों का स्थान विशेष माना गया है क्योंकि पहले के समय में वह पूजा-पाठ कर अपने भीतर दिव्य ऊर्जा का संचार करते थे और उसी ऊर्जा के साथ जब वह किसी के घर जाया करते थे भिक्षा के लिए तो उस व्यक्ति के घर में भी सकारात्मकता का संचार हो जाता था।
यह भी पढ़ें: क्यों बेटे ही करते हैं अंतिम संस्कार?
तभी से यह परंपरा बनी कि सिर्फ शुभ कामों में ही नहीं बल्कि मृत्यु से जुड़े कार्यों में भी ब्राह्मण को घर पर बुलाकर भोज किया जाए। ऐसा माना जाता है कि तेरहवीं के दिन जब आत्मा पृथ्वी लोक को छोड़कर दूसरे लोक में जा रही होती है तब ब्राह्मण द्वारा पूजा कराने से उसे शांति मिलती है।
सिर्फ और सिर्फ ब्राह्मण द्वारा पूजा कराने से पितृ प्रसन्न बने रहते हैं और कभी भी क्रोध में आकर अपने परिवार के लोगों को परेशान नहीं करते हैं। यहां तक कि अगर मृतक की तेरहवीं के दिन विधिवत पूजा ब्राह्मण से कराई जाती है तो ब्राह्मण की सकारात्मक ऊर्जा से पितृ तृप्त होकर अपने लोक जाते हैं।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें: अंतिम संस्कार के दौरान सिर पर क्यों मारा जाता है डंडा
इसके अलावा, ब्राह्मणों को भोज इसलिए सबसे पहले करवाया जाता है क्योंकि ब्राह्मणों के माध्यम से ही पितृरों तक उस दिन का भोग पहुंचता है। शास्त्रों में बताया गया है कि अगर कोई पितृ ऐसा हो जिसकी आतम घर छोड़ने को तैयार न हो तो ब्राह्मण भोज कराने से वह अपने लोक लौट जाते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जन सकते हैं कि आखिर मृत्यु के तेरहवें दिन सबसे पहले ब्राह्मणों को ही क्यों कराया जाता है भोजन।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।