अंतिम संस्कार के दौरान सिर पर क्यों मारा जाता है डंडा

Funeral Rituals Of Hindu Dharm: हिन्दू धर्म में 16 संस्कारों का वर्णन मिलता है। इन्हीं में से एक है अंतिम संस्कार। अंतिम संस्कार को मृतक की मुक्ति के लिए बेहद आवश्यक माना गया है।
वहीं, इससे जुड़े कुछ रिवाज भी हैं जिन्हें निभाने से ही अंत्येष्टि क्रिया संपूर्ण मानी जाती है। ऐसा ही एक रिवाज है शव जलाते समय मृतक के सिर पर डंडा मारने का। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण।
- सिर पर डंडा मारने की क्रिया को कपाल क्रिया कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस क्रिया के तहत शव (शव ले जाते वक्त क्यों बोला जाता है राम नाम सत्य है) जब आधा जल जाता है तब उसके सिर पर डंडा मारकर उसके सिर यानी कि कपाल को खंडित किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: कौन थी रावण की बेटी जो करना चाहती थी हनुमान से विवाह
- यह क्रिया को करने से मृतक के सिर में एक गड्ढा हो जाता है। इस गड्ढे में घी डाला जाता है ताकि अग्नि इस हिस्से को पूरी तरह से जला सके। घी डालने के बाद मृतक का कपाल अलग से अग्नि में भयंकर रूप से जलने लगता है।
- शास्त्रों में कपाल क्रिया करने के पीछे के तीन कारण बताए गए हैं। पहला कारण यह है कि सिर वाला ठोस होता है मुखाग्नि के बाद शरीर के बाकी सभी हिस्से जल जाते हैं लेकिन एक मात्र सिर ही नहीं जलता है।
- पूरे शरीर को जलाए बिना अंतिम संस्कार (सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार क्यों नहीं करते) अधूरा माना जाता है। इसी कारण से सिर के हिस्से को डंडा मारकर और उसमें घी भरकर उसे जलाने की प्रक्रिया निभाई जाती है।
- दूसरा कारण यह है कि हिन्दू धर्म ग्रंथों एवं शास्त्रों में कपाल को मोक्ष का द्वारा माना गया है। यानी कि मोक्ष तक पहुंचने के लिए कपाल का खुलना बेहद जरूरी है। ऐसे में कपाल क्रिया के माध्यम से मोक्ष के द्वार को खोला जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल
- तीसरा कारण यह है कि अगर कपाल साबुत रह जाए तो तांत्रिक क्रिया के लिए उसका दुरुपयोग किया जाता है। यानी कि तांत्रिक अपनी क्रियाओं के लिए मृतक के सिर को उठाकर ले जाते हैं।
- ऐसे में मृतक को मोक्ष नहीं मिल पाता है। इसी कारण से न सिर्फ सिर पर डंडा मारने की परंपरा है बल्कि शव पूरा जलने के बाद ही परिजनों के घर लौटने की प्रथा भी है।
तो इस कारण से मारा जाता है अंतिम संस्कार के दौरान सिर पर डंडा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।