आखिर कौन थी टाइटैनिक जहाज की जुड़वा बहन? जानें दिलचस्प कहानी

आपने यकीनन टाइटैनिक का नाम सुना होगा, लेकिन आज हम आपको टाइटैनिक जहाज की जुड़वा बहन कही जाने वाले जहाज से जुड़े ऐसे तथ्य बताएंगे, जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए।

 
who is the twin sister of titanic ship in hindi

किसे पता था 10 अप्रैल 1912 में इंग्लैंड के पोत से रवाना हुए टाइटैनिक का पहला समुद्री सफर आखिरी सफर होगा....किसे मालूम था कि दुनिया का सबसे बड़ा टाइटैनिक जहाज पानी में डूब जाएगा। हमारे इतिहास में ये अध्याय इतने दुखद हैं कि हम चाह कर भी इसकी लिखावट को बदल नहीं सकते।

मगर जब हम इस घटना के बारे में सुनते हैं या समझने की कोशिश करते हैं, तो कई सवाल हमारे मन में आते हैं। यकीनन आपके मन में भी आते होंगे और सवालों का आना लाजमी भी है। मगर आज हम आपको टाइटैनिक जहाज से जुड़ा कुछ नया बताने वाले हैं। जी हां, हम बात करेंगे टाइटैनिक जहाज की जुड़वा बहनों की।

क्या टाइटैनिक की दो सिस्टर शिप्स भी थीं? हां, आपने सही सुना....ये दोनों साइज और ऐश-ओ-आराम के मामले में टाइटैनिक जैसी ही थीं। मगर उनका क्या हुआ? आइए इस लेख में जानने की कोशिश करते हैं।

क्या थी टाइटैनिक जहाज की कहानी? (Titanic Ship Accident)

Titanic Ship Accident

कितना अजीब है न टाइटैनिक जहाज जिसे दुनिया का सबसे बड़ा जहाज कहा जाता है और अपने पहले ही सफर पर यह डूब जाता है। हालांकि, इसको लेकर यह भी मिथ था कि यह दुनिया का सबसे सुरक्षित और कभी न डूबने वाला जहाज बताया गया था।

यह जहाज चार दिन की यात्रा के बाद 14 अप्रैल 1912 को एक हिमशिला से टकरा कर डूब जाता है। इसमें 1,517 लोगों की मृत्यु हुई जो इतिहास की सबसे बड़ी शांतिकाल समुद्री आपदाओं में से एक है।

इसे जरूर पढ़ें-क्या वाकई असली टाइटैनिक कभी डूबा ही नहीं? देखिए समुद्र के नीचे पड़े इस जहाज का वीडियो

क्या टाइटैनिक जहाज की जुड़वा बहन थीं? (What Happened To Titanic's Twin)

What Happened To Titanic's Twin

कहा जाता है कि टाइटैनिक की दो बहनें थीं, इन जहाज का नाम ओलंपिक और ब्रिटैनिक था। दोनों साइज और ऐश-ओ-आराम के मामले में टाइटैनिक जैसी ही थे। हालांकि, ओलंपिक और ब्रिटैनिक को टाइटैनिक जहाज जैसे फेमस नहीं हो पाया।

कहा जाता है कि यह दो कंपनियों के बीच एक कॉम्पिटिशन था, जिसमें व्हाइट स्टार लाइन कंपनी इन तीनों शिप्स की मदद से आगे निकलना चाहती थी। इन तीनों शिप्स का निर्माण शिप बिल्डिंग कंपनी हार्लेंड एंड वोल्फ ने किया था। इन जहाज की भी अपनी कहानी रही है, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।

ओलंपिक जहाज के बारे में जानें (What Happened To The Olympic Ship)

इस जहाज का पूरा नाम आरएमएस ओलंपिक था, जिसका निर्माण 20 अक्टूबर 1910 को किया गया था। इसका कॉन्ट्रैक्ट ब्रिटिश सरकार से डाक से हुआ था, जिसकी वजह से इसके नाम के आगे आरएमएस लगता है। इस जहाज की पहली यात्रा 14 जून 1911 को शुरू हुई थी। ये सफर ब्रिटेन के साउथहैंपटन से होते हुए...आयरलैंड के क्वीन्सटाउन और अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी तक तय हुआ था।

ब्रिटैनिक जहाज के बारे में जानें (What Happened To The Britannic)

What Happened To The Britannic

ब्रिटैनिक भी एक जहाज का नाम है, जिसकी सेवाएं व्हाइट स्टार ने 1915 में शुरू की थी। इस जहाज को एक ट्रान्स एटलांटिक यात्री शिप के रूप में काम करने के लिए बनाया गया था। इस जहाज का साइज सामान था, जिसमें बीमार और घायल सैनिकों को रखा गया था।

यही वजह है कि इसका नाम HMHS Britannic पड़ गया। वहीं, इस जहाज का अंत 21 नवंबर, 1916 को एजियन सागर में एक जर्मन खदान पर हमला के दौरान हो गया था।

इसे जरूर पढ़ें-आखिर क्यों पानी में डूबा टाइटैनिक अभी तक नहीं निकाला गया बाहर?

टाइटैनिक जहाज से जुड़े रोचक तथ्य (Titanic Ship)

  • टाइटैनिक का पूरा नाम Royal Mail Ship था जिसे व्हाइट स्टार लाइन कंपनी ने बनाया था।
  • 31 मई 1911 को टाइटैनिक जहाज बनकर तैयार हो गया था, जिसे बनने में लगभग 26 महीने लगे थे।
  • टाइटैनिक जहाज को नॉर्थ आइलैंड के बेलफास्ट में 31 मार्च 1909 को 3000 लोगों की टीम ने मिलकर बनाया था।
  • इसे बनाते वक्त लगभग 246 लोगों को चोट आई थी और दो लोगों की मृत्यु हो गई थी।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगा। अगर आपको कोई और हैक पता है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। इसके अलावा अन्य ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP