हवाई जहाज के इंजन पर क्यों फेंके जाते हैं मुर्गे?

एयरप्लेन के इंजन को लेकर कहा जाता है कि इसके ऊपर मुर्गे फेंके जाते हैं। क्या आप इसके पीछे का कारण जानती हैं अगर नहीं, तो आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ मुख्य बातें बताने वाले हैं।   
Updated:- 2023-06-13, 14:34 IST
image

आप फ्लाइट में कभी ना कभी तो बैठे ही होंगे लेकिन आज हम आपको फ्लाइट से जुड़ी एक खास बात बताने वाले हैं। आपने कभी तो यह जरूर सुना होगा कि हवाई जहाज के इंजन पर मुर्गे फेंके जाते हैं। शायद उस समय आपने इसे मजाक में लिया होगा लेकिन यह सच है। आइए जानते हैं इसके पीछे का सही कारण।

पक्षी की ओर से होने वाले हमलों से बचने के लिए ऐसा किया जाता है

दरअसल, एरोप्लेन के इंजन को टेस्ट करने के लिए ऐसा किया जाता है। कई बार आपने सुना होगा कि पक्षी फ्लाई विंग्स से टकरा गया है। इससे हजारों लोगों की जान जा सकती है। ऐसे में विमान पर पक्षी से होने वाले हमले को लेकर इसकी टेस्ट की जाती है। इस दौरान इसके इंजन में चिकन गन के जरिये मुर्गों को भी फेंका जाता है। ऐसा लोगों की सेफ्टी के लिए किया जाता है।

दुर्घटना से बचने के लिए किया जाता है इस्तेमाल

why are chickens thrown into airplane engines

यह टेस्ट दुर्घटनाओं से बचने के लिए किया जाता है। एक पक्षी की वजह से विमान में बैठे सभी यात्रियों की जान खतरे में आ जाती है। कंपनी सिमुलेटर का इस्तेमाल करके ये सुनिश्चित करती है कि पक्षी के टकराने से विमान का इंजन काम करना बंद न कर दे। यह सब कुछ लोगों की सेफ्टी के लिए ही किया जाता है। (हवाई जहाज में पहली बार बैठे यात्रियों के रिएक्शन)

इसे भी पढ़ेंः पहली बार हवाई यात्रा करते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

कितने किलो चिकन का होता है इस्तेमाल

इस प्रोसेस को करने के लिए 2 से 4 किलो चिकन का इस्तेमाल किया जाता है। इस टेस्ट को आज से नहीं, बल्कि सालों पहले से किया जा रहा है। इसके जरिए यह भी देखा जाता है कि इंजन में आग तो नहीं लग रही है। 

इसे भी पढ़ेंः कभी सोचा भी नहीं था इतनी लंबी उड़ान भरूंगी, बहुत खास है मेरा पहला फ्लाइट का एक्सपीरियंस

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

 

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।