कौन हैं कैप्टन फातिमा वसीम? सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात होने वाली पहली मेडिकल ऑफिसर बन रचा इतिहास

Who is Fatima Wasim: कैप्टन फातिमा वसीम (Fatima Wasim) की इन दिनों पूरा भारत वाहवाही कर रहा है। इस आर्टिकल में जानें फातिमा वसीम के बारे में सबकुछ 

 
who is fatima wasim
who is fatima wasim

Who is Fatima Wasim: आज के समय में महिलाएं हर दिन एक नया मुकाम हासिल कर रही हैं। सालों पहले तक महिलाओं को कमजोर समझा जाता था, पर आज भारत की बेटी देश की सुरक्षा के लिए बॉर्डर पर भी तैनात हैं। बता दें कि कैप्टन फातिमा वसीम सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात होने वाली पहली मेडिकल ऑफिसर बनकर इतिहास रच दिया है। इस आर्टिकल में जानें उनके बारे में।

कौन हैं कैप्टन फातिमा वसीम? (Who is Fatima Wasim)

भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने ट्विटर पोस्ट कर बताया कि सियाचिन योद्धाओं की कैप्टन फातिमा वसीम ने सियाचिन ग्लेशियर पर एक ऑपरेशन पोस्ट पर तैनात होकर पहली महिला चिकित्सा अधिकारी बनकर इतिहास रच दिया। बता दें कि फातिमा को सियाचिन बैटल स्कूल से कठोर प्रशिक्षण लेने के बाद 15,200 फीट की ऊंचाई पर एक पोस्ट पर शामिल किया गया था।

कैप्टन फातिमा वसीम हम सभी को देते हैं सीख

फातिमा वसीम का यह मुकाम हासिल करना आसान नहीं है। सियाचिन ग्लेशियर में रहना बहुत मुश्किल है। यहां का तापमान शून्य से 50 डिग्री से भी नीचे चला जाता है। ऐसे हालात में महिला चिकित्सा अधिकारी कैप्टन फातिमा वसीम के की जिम्मेदारी होगी कि सैनिकों को युद्ध लड़ने वक्त जो भी जरूरत हो, वो पूरी करें।

गीतिका कौल ने भी रचा इतिहास

Who is Fatima Wasim

इस महीने की शुरुआत में सियाचिन बैटल स्कूल में इंडक्शन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद, स्नो लेपर्ड ब्रिगेड की कैप्टन गीतिका कौल दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तैनात होने वाली भारतीय सेना की पहली महिला चिकित्सा अधिकारी बनीं।

इसे भी पढ़ेंः17 साल की उम्र में रचा था इतिहास, जानें भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी शेफाली वर्मा के बारे में

किसी ने सही कहा है कि लहरों से डर कर हार नहीं होती और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Twittter

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP