घर की किन जगहों पर नहीं लगाना चाहिए फ्रिज? जान लीजिए सही लोकेशन...वरना बार-बार बुलाना पड़ेगा टेक्नीशियन

Where Should You Not Put a Fridge: गर्मियों में फ्रिज भी हीट होने लगता है। ऐसे में कूलिंग पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में फ्रिज को सही जगह पर रखना बहुत ही जरूरी है। अगर आप गलत जगह पर फ्रिज रखते हैं, तो इससे उसके खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं। आइए जाने, फ्रिज की किन जगहों पर बिल्कुल नहीं रखना चाहिए? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-26, 16:57 IST
Where Should You Not Put a Fridge

Where is the Best Place to Keep a Refrigerator at Home: भीषण गर्मी में जहां एसी और कूलर के बिना रहना मुश्किल है, वैसे ही फ्रिज के बिना भी रहना काफी मुश्किल है। इस मौसम में खाने की चीजें खराब होने लगती हैं। ऐसे में उन्हें फ्रिज में स्टोर करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। इसी तरह गर्मियों में ठंडे पानी तलब को भी फ्रिज ही पूरा कर सकता है। अक्सर गर्मियों का बुरा असर फ्रिज पर भी पड़ने लगता है। इसकी वजह से उसमें पड़ी चीजें खराब होने की डर बना रहता है।

अक्सर फ्रिज को गलत जगह पर रखने से वह खराब होता है। अगर आप फ्रिज को घर की गलत लोकेशन पर रखते हैं, तो उसके खराब होने के चांस ज्यादा बढ़ जाते हैं। आइए जानें, फ्रिज को कहां रखना चाहिए? फ्रिज को घर के किस हिस्से में नहीं रखना चाहिए?

बंद कमरे में ना रखें फ्रिज

फ्रिज को कभी भी ऐसी जगह पर नहीं रखना चाहिए, जहां वेंटिलेशन सही ना हो। इसे बंद कमरे में रखने की भूल ना करें। कमरे में सही वेंटिलेशन होने से फ्रिज के कंप्रेसर पर ज्यादा लोड नहीं आता और वह सही से काम कर पाता है। फ्रिज को बालकनी वाले कमरे में रखना सबसे सही माना जाता है।

गैस स्टोव के पास ना रखें

Do not keep it near the gas stove

ज्यादातर भारतीय घरों में फ्रिज गैस स्टोव के आसपास ही मिलेगा। गैस स्टोव के पास इसे बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। इससे हीट पैदा होती है, जो किचन और फ्रिज के तापमान को बढ़ा सकती है। इससे फ्रिज पर लोड बढ़ेगा और उसे कूलिंग करने में भी वक्त लगेगा। फ्रिज को हमेशा गैस स्टोव से दूर ही रखें।

दीवार से रखें दूर

अधिकतर घरों में लोग कम जगह के चलते फ्रिज को दीवार से चिपकाकर रखते हैं। इस गलती की वजह से फ्रिज की हीट सही से बाहर नहीं आ पाती। इससे फ्रिज की कूलिंग पर असर पड़ता है। दीवार से चिपके फ्रिज के कंप्रेसर को ठंडा होने में बहुत मेहनत लगती है। इससे फ्रिज के जल्दी खराब होने का भी खतरा बना रहता है। फ्रिज को दीवार से हमेशा 2-2.5 इंच दूर रखना चाहिए।

विंडो के पास रखें फ्रिज

Keep the fridge near the window

फ्रिज को खिड़की के पास रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे फ्रिज की गर्मी निकलने के लिए जगह बनी रहती है। साथ ही फ्रिज को इससे वेंटिलेशन भी अच्छा मिलता है।

यह भी देखें-क्या 24 घंटे फ्रिज चलाने से मोटर खराब हो जाती है? जानिए रेफ्रिजरेटर इस्तेमाल करने का सही तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP