How Do You Fix a Refrigerator That Is Not Cooling: तपती गर्मी में फ्रिज के बिना काम ही नहीं चलता। अगर सब्जियां और फल फ्रिज से बाहर रह जाएं, तो सभी चीजें खराब होने लगती हैं। ऐसे ही गर्मियों में ठंडा पानी पिए बिना प्यास ही नहीं बुझती। ऐसे में अगर अचानक फ्रिज कूलिंग करना ही बंद कर दे, तो सारा काम ही बेकार हो जाता है। अगर फ्रिज अचानक बंद हो जाए, तो लोग सीधे टेक्निशियन को फोन लगाते हैं। इसके बाद, हजारों का खर्चा होना तो लाजमी है।
कई बार छोटी-छोटी वजहों से फ्रिज कूलिंग करना बंद कर देता है। इस तरह की छोटी-छोटी दिक्कतों को आप बिना मैकेनिक की मदद लिए खुद भी ठीक कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे 5 तरीके बताएंगे, जिससे आप घर पर खुद ही पता लगा सकते हैं कि आपका फ्रिज ठंडा क्यों नहीं कर रहा है? आइए जानें, फ्रिज कूलिंग न करे तो क्या करें?
यह भी देखें- Easy Tips: डीप फ्रीजर में बार-बार जम जाती है बर्फ तो अपनाएं ये तरीका
अगर आपका फ्रिज भी कूलिंग नहीं कर रहा है, तो उसे सबसे पहले डिफ्रॉस्ट करें। अक्सर फ्रीजर में बर्फ ज्यादा जम जाती है, जिसकी वजह से गैस के पाइप में रुकावट आने लगती है। इससे एयर फ्लो बंद होता है और फ्रिज कूलिंग नहीं कर पाता। फ्रिज को कम से कम 24 घंटे बंद रखें। इसके बाद, इसे फिर से रिस्टार्ट करें। इसकी कूलिंग ठीक होने लगेगी।
कई बार इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई की वजह से भी फ्रिज ठंडा नहीं होता। सबसे पहले चेक करें कि सॉकेट सही से प्लग में लगा है या नहीं। इसके पॉवर कॉर्ड को भी देखें। अगर आपके फ्रिज में स्टेबलाइजर है, तो हो सकता है किसी वजह से स्टेबलाइजर की पावर सप्लाई रुक रही हो। इन तरीकों से बिजली की वजह से होने वाली दिक्कत का पता लग सकता है।
थर्मोस्टेट फ्रिज का वह हिस्सा है, जो अंदर के तापमान को कंट्रोल करता है। अगर गलती से आपने इसे जीरो या बहुत कम तापमान पर सेट कर दिया है, तो इससे भी कूलिंग में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में थर्मोस्टेट की सेटिंग मिडियम या हाई पर करें।
कई बार फ्रिज को गेट सही से बंद ना करने पर भी कूलिंग कम हो जाती है। अगर आपके फ्रिज का दरवाजा सही से बंद नहीं हो रहा है और हवा बाहर निकल जाती है, तो डोर गैस्केट को क्लीन करें।
फ्रिज के पीछे लगे काले रंग के कॉइल्स को अगर साफ ना किया जाए, तो इससे भी कूलिंग नहीं होती। ये फ्रिज की गर्मी को बाहर फेंकने का काम करता है। इस पर यदि धूल-मिट्टी जम जाए, तो कूलिंग नहीं होती।
यह भी देखें- फ्रीजर में नहीं जम रही है बर्फ? जानें इसके पीछे की ये 5 बड़ी वजह
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: her zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।