Mango stain removal from white clothes:मीठा, रसीला और स्वाद से भरपूर आम खाकर तन और मन खुश हो जाता है। लेकिन, फलों का राजा आम तब परेशानी की वजह बन जाता है जब इसका रस सफेद या हल्के रंग के कपड़ों पर टपक जाता है। आम के रस का दाग जिद्दी होता है और अगर इसे तुरंत साफ न किया जाए तो इन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो साबुन और पानी से धोने के बाद भी सफेद कपड़ों से आम के दाग नहीं जाते हैं। जिसकी वजह से कपड़ों की खूबसूरती बिगड़ जाती है।
अगर आप या घर में कोई बच्चा सफेद कपड़ों पर आम का रस टपका बैठा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जी हां, क्योंकि यहां हम कुछ घरेलू और स्मार्ट ट्रिक्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप आम के जिद्दी दागों को बिना किसी खास मेहनत के साफ कर सकती हैं। इन ट्रिक्स की कमाल की बात यह है कि इनमें महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स लेने की जरूरत नहीं होती और कुछ चीजें तो आपको अपनी रसोई में ही मिल जाएंगी। आइए, यहां जानते हैं कि आम के रस के दाग किन आसान तरीकों से कपड़ों से हटा सकते हैं।
सफेद कपड़ों से आम का दाग कैसे हटाएं?
टमाटर रस और बेकिंग सोडा
सफेद कपड़ों से आम के रस का दाग हटाने के लिए टमाटर और बेकिंग सोडा का मास्क आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, टमाटर में नेचुरल एसिड होता है, जो आम के शुगर बेस्ड दाग को हटाने में मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच टमाटर का रस और आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को दाग पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें: कपड़ों पर लग गया है जिद्दी दाग? सिरका ऐसे करेगा मदद
हाइड्रोजन परॉक्साइड और नींबू का रस
आम का सफेद कपड़ों से दाग हटाने के लिए हाइड्रोजन परॉक्साइड और नींबू के रस का मिक्सचर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह दोनों मिलकर ब्लीचिंग एजेंट का काम करते हैं। इस मिक्सचर को बनाने के लिए 1 चम्मच हाइड्रोजन परॉक्साइड लें और उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिक्सचर को कॉटन यानी रूई की मदद से दाग पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 10 मिनट के बाद दाग वाला हिस्सा पानी से धो लें।
मक्के का आटा और विनेगर
सफेद कपड़ों से आम का दाग हटाने के लिए मक्के का आटा यानी कॉर्नस्टार्च और विनेगर का मिक्सचर भी काम आ सकता है। जहां एक तरफ कॉर्नस्टार्च दाग का माइश्चर सोखता है, तो दूसरी तरफ विनेगर दाग ढीला करता है। इस मिक्सचर को बनाने के लिए 1 चम्मच मक्के का आटा और 1 चम्मच सिरका अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब कॉर्नस्टार्च और विनेगर के मिक्सचर को दाग पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। फिर एक ब्रश से दाग को हल्के हाथ से रगड़ें और फिर पानी से धो लें।
छाछ और नींबू
सफेद कपड़ों से आम का दाग हटाने में छाछ का जिक्र देखकर आप हैरान हो सकती हैं। लेकिन, छाछ यानी मठ्ठे में ऐसे नेचुरल एंजाइम्स होते हैं जो दाग को धीरे-धीरे हल्का करने में मदद करते हैं। अगर आपके सफेद कपड़ों पर आम का दाग लग गया है तो आप एक कटोरे में छाछ डाल लें और उसमें एक नींबू भी निचोड़ लें। अब इस घोल में आम के दाग वाला हिस्सा डूबोकर 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें। आखिरी में सादे पानी और डिटर्जेंट से सफाई कर लें।
इसे भी पढ़ें: काले कॉटन कपड़ों की चमक हो गई है फीकी? इन 3 चीजों से धोएं और फिर से बनाएं नए जैसे
नोट: यहां बताए तरीके नेचुरल हैं, ऐसे में यह सफेद कपड़ों से दाग हटाने में मदद तो कर सकते हैं। लेकिन, जरूरी नहीं है कि पहली बार इस्तेमाल करने पर आपको 100 परसेंट रिजल्ट मिल जाए। ऐसे में जब भी आप इन उपायों का इस्तेमाल करें और दाग न जाए तो इन्हें दोबारा भी अपनाया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी उपाय को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों