Diye Ki Lau Ki Disha: हिन्दू धर्म में शाम के समय दीपक जलाना शुभ माना जाता है। शाम के समय दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
साथ ही, ज्योतिष में इसे ग्रहों से तो वास्तु में इसे दिशाओं से जोड़कर देखा जाता है। दोनों शास्त्रों में शाम के समय दीपक जलाने के नियम बताये गए हैं।
आज हम आपको संध्या पड़े दीपक जलाने के वास्तु नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी जानकारी हमें ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स ने दी है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दीपक जलाते समय उसकी सही दिशा जरूरी है। ठीक ऐसे ही दिये की लौ की दिशा का ध्यान रखना भी आवश्यक है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु के अनुसार किस हाथ में पहननी चाहिए घड़ी
वास्तु के मुताबिक, पूर्व दिशा (पूर्व दिशा में रखें ये चीजें) की ओर अगर दीपक की लौ है तो उसका अर्थ है आयु में वृद्धि होना और अकाल मृत्यु योग का नष्ट होना।
वहीं, अगर पश्चिम दिशा की ओर दीपक की लौ मुड़ती या झुकती है तो यह अशुभ माना जाता है। यह जीवन में बढ़ने वाले दुखों को दर्शाता है।
उत्तर दिशा की ओर दीपक की लौ अगर नजर आए तो इसे वास्तु में बहुत कल्याणकारी माना जाता है। यह धन लाभ होने और धन वृद्धि का संकेत है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: ये संकेत बताते हैं आपका औरा है कमजोर
इसके अलावा, दक्षिण दिशा की ओर दीपक की लौ का होना बहुत घातक माना जाता है। यह हानि को दर्शाता है जो किसी भी रूप में हो सकती है।
यह विडियो भी देखें
आप भी शाम के समय दीपक जलाते हुए वास्तु के नियमों का ध्यान रखें और दीपक की लौ को सही दिशा दें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।