Vastu Upay 13 October: घर की सही दिशा में जलाएं सरसों के तेल का दीपक, दूर होगा वास्तु दोष

घर में दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए लोग घर में सुबह और शाम के समय दीया जलाते हैं, लेकिन अगर आपको लग रहा है, कि आप आसपास नेगेटिव एनर्जी सबसे ज्यादा नजर आ रही है, तो ऐसे में आप सरसों के तेल का दीया जला सकती हैं। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। साथ ही आपके रुके हुए कार्य बनते हैं, लेकिन इन्हें भी आपको सही दिशा में जलाना चाहिए। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने ऐसी ही कुछ दिशाओं के बारे में बताया है, जिस दिशा में आप भी अपने घर में सरसों के तेल का दीपक जला सकती हैं।
दीपक जलाने की दिशाएं
- आप अपने घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप उत्तर दिशा में दीपक जरूर जलाएं। इससे धन लाभ और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है और रुके हुए कार्य बनने लगते हैं।
- आप सरसों के तेल के दीये को उत्तर पूर्वी दिशा में जरूर जलाएं। इससे लंबी आयु, निरोगी काया और सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए उत्तम है।
- सरसों के तेल को दीया पश्चिम दिशा में जरूर जलाएं। इससे हर समस्या से मुक्ति और दुख दूर करने के लिए जला सकती हैं। साथ ही अपने घर की सुख-शांति बनाने के लिए इसे जला सकती हैं।
- आप पितरों की शांति के लिए दक्षिण दिशा यमराज के लिए दीया जलाएं, जिससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और गरीबी दूर होती है।
इसे भी पढ़ें: घर की छत पर निकल आए पीपल का पेड़ तो पितृ दोष ही नहीं हो सकते हैं ये कारण, जानें हटाने का तरीका
सरसों के तेल का दीपक जलाने के लाभ
- कई घरों में वास्तु सुधारने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह शनि दोष, साढ़े साती या ढैय्या से राहत के लिए इन तेलों का दीपक जलाना शुभ होता है। बस आपको एक्सपर्ट की बताई गई सही दिशा के हिसाब से इसे जलाना चाहिए।
- गरीबी और आर्थिक तंगी दूर करने के लिए घर की दक्षिण दिशा में जलाया गया सरसों के तेल का दीया। इससे आपके रूके हुए कार्य हो जाते हैं। बस आपको इसे शाम के समय रखना होगा।
- अगर आप सरसों के तेल का दीया नजर के लिए जला रही हैं, तो ऐसे में आप इसमें काले तिल को डालें। इससे नजर नहीं लगेगी।
इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय
सामान्य पूजा में, तेल के दीपक की लौ का मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रखना सबसे शुभ माना जाता है। यदि आप किसी विशेष दोष के निवारण या पितरों के लिए दीपक जला रहे हैं, तो दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाया जा सकता है। इसलिए आपको एक्सपर्ट की राय मानकर इन चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।