Desi easy tips to remove dampness smell: मानसून में घर की हर चीज गीली और सीली लगती है। कपड़े ठीक से सूख नहीं पाते हैं, तो दीवारों और छत पर सीलन आ जाती है। सीलन सिर्फ देखने में बुरी नहीं लगती है, बल्कि इसकी बदबू नाक में दम कर देती है। खासतौर पर अगर घर बाथरूम में सीलन आ जाए तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि, बाथरूम से आने वाली बदबू पूरे घर में फैल जाती है। बाथरूम से बदबू दूर करने के लिए कुछ लोग रूम फ्रेशनर तो कुछ अलग-अलग स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। मगर यह स्प्रे महंगे होते हैं और जेब पर भारी पड़ते हैं।
अगर आपके भी घर के बाथरूम में इस मानसून सीलन ने अपनी जगह बना ली है और आप इसकी बदबू से परेशान हो रही हैं, तो आप ठीक जगह पर हैं। क्योंकि, यहां हम ऐसा नुस्खा लेकर आए हैं जिसमें महज 10 मिनट की मेहनत में आप बाथरूम से सीलन की बदबू दूर कर सकती हैं। आइए, यहां जानते हैं कि सीलन की बदबू दूर करने का तरीका क्या है।
बाथरूम की सीलन की बदबू कैसे दूर करें?
बाथरूम से सीलन की बदबू दूर करने के लिए सबसे पहले आपको चूना पाउडर, लेमनग्रास और कपूर की गोलियों की जरूरत होगी। चूना आपको किसी भी पेंट या कंस्ट्रक्शन का सामान रखने वाली दुकान पर मिल जाएगा।
लेमनग्रास, चूना पाउडर और कपूर की गोलियों के साथ एक कटोरा भी लें। सभी चीजों को इकठ्ठा करने के बाद कटोरा लें और उसमें चूना पाउडर डालकर रख दें। वहीं, दूसरी तरफ एक ओखली या सिलबट्टे की मदद से 5 से 7 लेमनग्रास की पत्तियां और 3 से 4 कपूर की गोलियां को पीस लें। अब लेमनग्रास और कपूर के मिक्सचर को चूना पाउडर के साथ मिला दें। फिर कटोरा बाथरूम की खिड़की या किसी शेल्फ पर रख दें।
इसे भी पढ़ें:बरसात में अलमारी से आने लगी है सीलन की बदबू? इन तरीकों से करें सफाई, घर रहेगा स्मेल फ्री
दरअसल, चूना ड्राई होती है और वह नमी को सोखने में मदद कर सकता है। वहीं, लेमनग्रास और कपूर की महक तीखी होती है। यह महक बाथरूम की सीलन की बदबू को कम करने में मदद कर सकती है।
इन हैक्स से भी दूर होगी बाथरूम से सीलन की बदबू
तेजपत्ता और दालचीनी का धुआं
बाथरूम से सीलन की बदबू दूर करने में तेजपत्ता और दालचीनी भी आपकी मदद कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक मिट्टी का दीया लें और उसमें 2-3 तेजपत्ते के साथ 2 दालचीनी की स्टिक तोड़कर डाल दें। अब हल्का-सा सरसों का तेल डालें और माचिस से जला दें। हफ्ते में एक से दो बार बाथरूम में तेजपत्ते और दालचीनी का धुआं करने से बदबू की समस्या दूर हो सकती है।
लकड़ी या उपले की राख
बाथरूम में सीलन की बदबू ने अपना घर बना लिया है तो लकड़ी या उपले की राख भी काम आ सकती है। इसके लिए राख लें और एक कटोरे में डालकर बाथरूम में रख दें। दरअसल, राख नमी को सोखने में मदद करती है और बदबू की समस्या भी कम कर सकती है।
इसे भी पढ़ें:मानसून में तकिए और गद्दे से आने लगी है सीलन की बदबू? यह नुस्खा करेगा 10 मिनट में स्मेल दूर
नीम, कपूर और लौंग
बाथरूम से सीलन की बदबू दूर करने के लिए नीम, कपूर और लौंग का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले नीम की 8 से 10 सूखी पत्तियां, 2-3 कपूर की गोली और 2-4 लौंग लें। अब सभी चीजों को एक मिट्टी के दीपक में रखें और माचिस से कपूर जला दें। अब इस दीपक को बाथरूम में रख दें। यह तरीका बाथरूम की नमी सोखने के साथ-साथ सीलन की बदबू भी दूर करने में मदद कर सकता है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों