Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

मानसून में बाथरूम की सीलन की बदबू को गायब करने के लिए आजमाएं ये होम रेमेडी

बाथरूम की सीलन की बदबू को गायब करने के लिए आप चाहे तो कुछ आसान हैक्स की मदद ले सकती हैं। चलिए जानें...  
Updated:- 2024-08-09, 18:00 IST
image

मानसून का मौसम अपने साथ ताजगी और हरियाली लाता है। इस दौरान बाथरूम में सीलन और नमी आ जाती है। खासकर बाथरूम में सीलन की वजह से बदबू की समस्या आम हो गई है। इस बदबू से निपटने के लिए आप चाहे तो कुछ घरेलू टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कुछ होम रेमेडीज के बारे में

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल केवल खाना बनाने के लिए नहीं बल्कि घर की सफाई के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। बेकिंग सोडा को आप बाथरूम के कोनों में या जहां से बदबू आ रही हो, वहां थोड़ी मात्रा में छिड़क दें। इससे बाथरूम से आने वाली बदबू गायब हो जाएगी। 

टी ट्री ऑयल का स्प्रे

keep your bathroom smelling wonderful throughout the monsoon

टी ट्री ऑयल का स्प्रे सीलन और नमी को कम करने में मदद करती है। ऐसे में आप चाहे तो अपने बाथरूम में टी ट्री ऑयल का स्प्रे डाल सकते हैं। टी ट्री ऑयल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फंगस और बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें : मानसून के मौसम में इन हैक्स की मदद से करें सफाई, क्लीन और स्मेल फ्री रहेगा घर

चारकोल बैग्स का इस्तेमाल

चारकोल बैग्स का इस्तेमाल भी आप चाहे तो अपने बाथरूम से आने वाली सीलन की बदबू को गायब करने के लिए कर सकते हैं। चारकोल एक प्राकृतिक एडसॉर्बेंट है, जो नमी और बदबू को सोखने में सक्षम होता है। यह न सिर्फ नमी को सोखेगा बल्कि बदबू को भी दूर करेगा।

इसे भी पढ़ें : मानसून आते ही घर की दीवारों में आ जाती है नमी, तो आज से ही करें ये काम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।