
हमारे घर में किसी तरह की कोई समस्या न आए इसके लिए हम अक्सर अलग-अलग तरह के उपायों को करते नजर आते हैं। इसके बाद भी आपके घर में अगर नजर लगती है और कार्यों में रुकावटें आती हैं, तो ऐसे में आप घर में तांबे के सूरज को जरूर लगाएं। तांबे के सूरज को लगाने से आपके सभी कार्यों में प्रगति आएगी। साथ ही आपको किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल से जानते हैं कि किस दिशा में आप सूरज को लगा सकती हैं, ताकि आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे।
सूर्य पूर्व दिशा से उदय होते हैं, इसलिए यह दिशा सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है। इस दिशा में तांबे का सूरज लगाने से मान-सम्मान, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। यदि पूर्व दिशा में कोई खिड़की या द्वार नहीं है, तो आप पूर्वी दीवार पर इसे लगा सकती हैं। साथ ही आप इसके लिए काले धागे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको किसी तरह की समस्या नहीं होगी।

अगर आपका मुख्य द्वार पूर्व दिशा में है, तो दरवाजे पर बाहर की तरफ तांबे का सूरज लगाना शुभ होता है। यह न केवल नजर दोष से बचाता है, बल्कि घर में धन-संपदा को भी आकर्षित करता है। यह घर में प्रवेश करते समय आपको दिखना चाहिए। आपका पूरा दिन अच्छे से निकलता है। साथ ही आपके कार्यों में रुकावटें नहीं आती हैं।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं तांबे का सूरज, आएगी सुख समृद्धि
ऑफिस या कार्यस्थल की पूर्वी दीवार पर तांबे का सूरज लगाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे नौकरी/करियर में तरक्की, नाम और शौहरत तथा व्यापार में सफलता मिलती है। साथ ही आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। इसलिए आप इसे लगा सकती हैं। साथ ही घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है और पारिवारिक कलह दूर होती है।

इसे भी पढ़ें: Astro Tips: कंघी करने के बाद टूटे हुए बालों का गुच्छा फेंकने से पहले करें यह काम, कभी नहीं होगी धन की कमी
तांबे का सूरज लगाते समय इन चीजों का ध्यान रखें और इसे घर में किस दिशा में लगाना है। इसको भी जरूर जानें, ताकि आपके जीवन में किसी तरह की कोई परेशानियां न आए। साथ ही आपके रुके हुए कार्य भी आसानी से पूरे हो जाएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।