Pegion Nest In Home: घर में कबूतर ने बना लिया है घोंसला, जानें क्या करें

Ghar Mein Kabutar Ka Ghonsla Banane Ke Sanket: घर में पक्षियों का आना शुभ माना जाता है। हालांकि यह बात हर पक्षी पर लागू नहीं होती है।
घर में कबूतर आ जाए तो यह मां लक्ष्मी की होने वाली कृपा को दर्शाता है लेकिन कबूतर का घर में घोंसला बना लेना कुछ भिन्न संकेतों का प्रतीक होता है।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि वास्तु के मुताबिक कौन सी बातों की तरफ इशारा करता है घर में कबूतर का घोंसला बना लेना।
कबूतर का घोंसला माना जाता है अशुभ

- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कबूतर का घोंसला बनाना बहुत ही अशुभ माना जाता है।
- कबूतर घर की बालकनी या छत पर घोंसला बना ले तो यह दुर्भाग्य को दर्शाता है।
- वास्तु के अमुताबिक, घर में कबूतर का घोंसला होना आर्थिक तंगी लाता है।
- मां लक्ष्मी के नाराज़ होने को दर्शाता है और घर में सुख-समृद्धि (सुख-समृद्धि के उपाय) को बाधित करता है।
- माना यह भी जाता है कि कबूतर का घर में घोंसला बनाना वस्तु दोष पैदा करता है।
- भारी वास्तु दोष के कारण जीवन में अनेकों परेशानियां आने लगती हैं।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: इन लोगों को नहीं बांधना चाहिए कलावा
कुछ अन्य धारणाएं भी हैं मौजूद

- जहां वास्तु में कबूतर का घर में घोंसला बनाना अशुभ माना गया है।
- तो वहीं, कुछ स्थानों पर इसे बहुत शुभ और धन लाभ का प्रतीक समझा जाता है।
- लोक मान्यता कहती है कि कबूतर मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) के परम भक्त होते हैं।
- कबूतरों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और यह मां लक्ष्मी के सूचक होते हैं।
- जिस भी घर में कबूतर जाए वहां मां लक्ष्मी का वास होता है।
- ऐसे में घर में कबूतर का घोंसला बनाना धन में वृद्धि का सूचक माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Truth: घर के मेन डोर पर चप्पल क्यों नहीं रखनी चाहिए?
कबूतर के घोंसले का क्या करें
- अगर आप कबूतर के घोंसले को अशुभ मानते हैं तो उसे फौरन घर से हटा दें।
- अगर आप कबूतर के घोंसले को शुभ मानते हैं तो उसे घर में रहने दें।
- हालांकि वास्तु में भी कबूतर के घोंसले को घर से हटाना ही उत्तम माना गया है।
अगर आपके भी घर में कबूतर ने घोंसला बनाया है तो आपको भी इन संकेतो पर ध्यान देना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।