What To Do If The Builder Is Not Refunding Money: शहरों में रहने के लिए लोग फ्लैट किराए पर लेते हैं। किराए पर रहने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है। अक्सर बिल्डर या मकान मालिक किराएदार से अनुचित सिक्योरिटी मनी (Security Money) या डिपॉजिट की डिमांड करते हैं। कई बार तो बिल्डर या मकान मालिक बिना सिक्योरिटी मनी के किराए पर घर ही नहीं देते।
बाहर से आकर किराए पर फ्लैट लेने वाले लोगों को सिक्योरिटी मनी की डिमांड के कारण बहुत परेशानियों को सामना करना पड़ता है। बाहर से आने वाले लोगों के लिए इस तरह से प्रॉपटी रेंट पर लेना मुश्किल हो जाता है। सिक्योरिटी मनी कई बार 2-3 महीने के रेंट के बराबर भी होती है। अगर आपको भी कोई बिल्डर सिक्योरिटी मनी के लिए परेशान कर रहा है, तो आप उसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। आइए जानें, बिल्डर सिक्योरिटी मनी मांगे तो कहां शिकायत करें?
सिक्योरिटी मनी के लिए नियम क्या है?
भारत में प्रॉपटी किराए पर देने के लिए कई नियम हैं, लेकिन बहुत से लोग इससे अनजान हैं। किराए पर प्रॉपटी देते हुए, मकान मालिक और किराएदार के बीचरेंट एग्रीमेंट (Rent Agreement) करवाना जरूरी है। इसी में सिक्योरिटी मनी का भी जिक्र होना चाहिए। अधिकतर राज्यों में 1 से 2 महीने की रेंट राशि के बराबर सिक्योरिटी मनी ली जा सकती हैं, लेकिन अगर इससे ज्यादा की मांग की जाए, तो इसे अवैध दबाब माना जाता है।
सिक्योरिटी मनी के लिए दबाब बनाने पर क्या करें?
यदि बिल्डर, डीलर या फिर मकान मालिक आप पर सिक्योरिटी मनी देने के लिए दबाब बनाता है और धमकी देता है, तो आप नजदीकी पुलिस स्टेशन में उसकी शिकायत कर सकते हैं। बहुत से राज्यों में किरायदारों के हक के लिए हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन शिकायत पोर्टल भी हैं। आप वहां पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
उपभोक्ता अदालत में करें शिकायत
बहुत से महानगरों में इस तरह के विवादों को सुलझाने के लिए स्पेशल रेंटल फोरम भी बनाए गए हैं। आपने जो फ्लैट रेंट के लिए लिया है, अगर वह प्रोजेक्ट किसी रेरा (RERA) रजिस्टर्ड बिल्डर के पास है, तो इस केस में आप RERA पोर्टल पर जाकर ही शिकायत कर सकती हैं। वहीं, अगर बिल्डर आपसे सिक्योरिटी मनी वापस नहीं कर रहा है, तो आप उसकी शिकायत उपभोक्ता अदालत में भी कर सकते हैं।
यह भी देखें- नोएडा में नहीं मिल रहा है सस्ता फ्लैट? इन 3 जगहों पर रेंट पर मिलते हैं 5000 रुपए के कमरे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों