Credit Card Rules: इन जगहों पर भूलकर भी नहीं करना चाहिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल

अमूमन लोग अपनी मेहनत की कमाई को बैंक में जमा करके रखते हैं और जरूरत के हिसाब से खर्च किया करते हैं। पहले के समय लोगों को जमा पैसों को निकालने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता था। लेकिन बदलते वक्त के साथ काफी कुछ बदला जिसके चलते अब लोगों ना ही बैंक की लाइन में लगना पड़ता और ना ही एटीएम जाकर पैसे निकालने की जरूरत पड़ती है, क्योंकि इन सब के बीच लोगों की जेब में एक ऐसा कार्ड आ गया जो बैंक में पैसा न होने पर भी बड़े काम का है। जीं हां, हम बात कर रहे हैं क्रेडिट कार्ड की। इस कार्ड पर बैंक आपको एक लिमिट अमाउंट तक पैसा खर्च करने की अनुमति देता है। लेकिन अधिकतर लोगों को आज भी क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कई जरूरी बातों के बारे में नहीं पाता होता है।
आपको बता दें, कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट कार्ड को कई जगहों पर यूज न करने की सलाह देता है। ऐसे में अगर आप बैंक की बात को अमसुना कर कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि बैंक कार्ड को किन जगहों पर इस्तेमाल करने से मना करता है।
इन जगहों पर कार्ड का इस्तेमाल करना बैन (where not to use credit card)
विदेश मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 फेमा और अन्य नियमों के तहत निम्न जगहों पर खरीदारी करना मना है।
रिजर्व बैंक के नियमानुसार, फॉरेक्स ट्रेडिंग, लॉटरी की टिकट को खरीदने के लिए, कॉल बैक सर्विसेज के लिए, सट्टेबाजी में पैसा कलाने के लिए, हार्स राइडिंग, जुआ से जुड़ी चीजों में पैसा लगाने के लिए, प्रतिबंधित मैगजीन की खरीद आदि जगहों पर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना मना है।
पेट्रोल पंप पर न करें क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल
पेट्रोल पंप पर भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न करें। पेट्रोल पंप पर 1 फीसदी का सर्विस चार्ज और लगभग 7.2 फीसदी का जीएसटी टैक्स लगता है। ऐसे में आपको पेट्रोल खरीदना काफी महंगा पड़ता है।
इसे भी पढ़ें- Photography के लिए बेस्ट हैं ये एप्स, हाई क्वालिटी फोटोज के साथ आएगा प्रोफेशनल टच भी
टिकट बुकिंग के समय न करें कार्ड का इस्तेमाल
डिजीटल दुनिया में हम लोग लगभग सभी कामों को फोन से करना पसंद करते हैं। अगर आप टिकट बुकिंग के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको एक से दो फीसद एक्स्ट्रा शुल्क देना पड़ता है। (बैटरी सेविंग्स टिप्स)
इन जगहों पर कार्ड इस्तेमाल करने से होने वाला नुकसान
रिजर्व बैंक के नियमानुसार, अगर कोई व्यक्ति इन जगहों पर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करता है, तो बैंक के दिशानिर्देशों के किसी भी उल्लघंन की स्थिति में कार्डधारक दोषी ठहराया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- साइलेंट मोड में है फोन? बॉस के कॉल पर तुरंत बजेगी रिंग, बस सेटिंग में करें ये एड
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।