दोनों हथेलियों को मिलाकर बनने वाला आधा चांद कब अशुभ माना जाता है?

ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा होती है जिसे हस्तरेखा शास्त्र के नाम से जाना जाता है। इसमें हाथों की रेखाओं की बनावट के आधार पर भविष्य के बारे में वर्णन मिलता है। 

when does having half moon on hand become unlucky hindi

Kya Hath Mein Aadha Chand Hona Ashubh Bhi Hota Hai: ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा होती है जिसे हस्तरेखा शास्त्र के नाम से जाना जाता है। इसमें हाथों की रेखाओं की बनावट के आधार पर भविष्य के बारे में वर्णन मिलता है। हस्तरेखा शास्त्र में रेखाओं से बनने वाली आकृतियों को बहुत महत्व दिया है। इन्हीं में से एक है अर्ध चंद्र। जब हम दोनों हथेलियों को मिलाते हैं तो आधा चांद बनता है। यूं तो आधा चंद बनना शुभ माना गया है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इसे अशुभ भी माना जाता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कब हथेलियों को मिअलाकर बनने वाला है आधा चांद अशुभता का प्रतीक सिद्ध होता है।

कब हाथों का आधा चांद होता है अशुभ?

haath mein aadha chand hona kab ashubh mana jata hai

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी दोनों हथेलियों को मिलाकर आधा चांद बन रहा है लेकिन उस आधे चांद को अन्य कई रेखाएं काट रही है तो यह बहुत अशुभ माना जाता है। यह वैवाहिक जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों को दर्शाता है। यह इस बात का भी प्रतीक है कि अगर आप लव मैरिज करना चाहते हैं तो उसमें आपको कई कठिनाइयां सहनी पड़ेंगी।

इसके अलावा, अगर आप विवाहित है तो आपको दांपत्य जीवन का सुख देरी से मिलेगा या फिर जल्दी मिल गया तो दूर भी उतनी ही जल्दी होगा। इससे यह भी संकेत मिलता है कि आपके अपने जीवनसाथी से रिश्ते बहुत उतार-चढ़ाव भरे रहेंगे। आपको पारिवारिक क्लेश का सामना करना पड़ेगा और संतान सुख की परापती में भी कई बाधाएं आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें:घर में भगवान की कितनी फोटो रखनी चाहिए?

अगर हाथों में बनने वाला आधा चांद किसी भी एक ओर से झुका हुआ है तो यह भी अशुभता को दर्शाता है। यह इस बात का प्रतीक है कि आपको वैवाहिक जीवन के सुखों की प्राप्ति तो होगी लेकिन लंबे संघर्ष के बाद। इसके अलावा, यह इस बात को भी दर्शाता है कि आपके जीवन में सुखों के बदले दुखों का भार ज्यादा है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह अजान सकते हैं कि आखिर कब दोनों हथेलियों को मिलाकर बनने वाला आधा चांद अशुभ सिद्ध होता है और क्या है उसके पीछे का कारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP