शरीर की बनावट भी कई बार आपके विषय में बहुत कुछ बता जाती है। समुद्र शास्त्र में इसका जिक्र भी मिलता है। हम आपको पहले भी पैर, होंठ, हाथ, ब्रेस्ट के शेप के आधर पर व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बता चुके हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि गर्दन की बनावट व्यक्ति के बारे में क्या बयां करती है। आपको बता दें कि सभी की गर्दन की बनावट अलग-अलग होती है। तो चलिए जानते हैं कि गर्दन की बनावट आपके बारे में क्या बताती है।
इसे जरूर पढ़ें- ब्रेस्ट के आकार से भी पता लग सकता है महिलाओं का व्यक्तित्व, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
छोटी गर्दन
- छोटी गर्दन वाले लोग वफादार और ईमानदार होते हैं।
- इन लोगों के अंदर आदत होती है कि यह किसी को अकेला नहीं छोड़ते हैं, जिसे कोई पसंद नहीं करता है उसे यह दोस्त बना कर उसका साथ देते हैं और इनकी संगत में लोग संवर जाते हैं।
- इन्हें पक्की दोस्ती में कोई भरोसा नहीं होता है। यह सबके दोस्त होते हैं। इनके दुश्मन न के बराबर होते हैं। इन्हें केवल खुद पर भरोसा होता है और यह किसी पर भी भरोसा नहीं करते हैं।
- किसी व्यक्ति अगर इनके अच्छे संबंध बन जाएं तो यह कभी भी उसे बिगाड़ते नहीं हैं।
- आप अपने साथी, अपने परिवार और अन्य प्रियजनों के लिए एक मजबू चट्टान की तरह होते हैं।
- आपको समूह में रहना पसंद नहीं होता है। आपको कुछ अलग हटकर करना ही रास आता है।
- किसी और की तुलना में इनमें आत्म-देखभाल का भाव अधिक होता है।
- ऐसे लोग दूसरों को पूरा समय देते हैं कि वो काम सीख जाएं। तेज आवाज में बात करना और लड़ाई-झगड़ा करना ये सब आपके गुण नहीं हैं।
मीडियम साइज की गर्दन
- यदि आपकी गर्दन मध्यम लंबाई की है तो आप ऐसे व्यक्ति हैं, जो संतुलन बनाए रखना पसंद करते हैं।
- आप सब से ऊपर शांति (ग्रहों की शांति के लिए उपाय) और सद्भाव को महत्व देते हैं।
- कठिन परिस्थितियों में ऐसे लोग मध्यस्थ की भूमिका निभाते हैं।
- संघर्ष की स्थितियों से निपटना इन्हें अच्छी तरह से आता है।
- आप कठिन से कठिन स्थिति में भी शांति बनाए रखते हैं।
- आपको न अपने काम में हस्तक्षेप पसंद है और न आप दूसरों के काम में ऐसा करते हैं।
- बहस में पड़ना भी आपको अच्छा नहीं लगता है।
- ऐसे लोगों को दूसरों की बातों में उलझना पसंद नहीं है।
- ऐसे लोग बहुत जल्दी तनाव में आ जाते हैं।
- आप मदद मांगना जानते हैं, मगर समय आने आप दूसरों की मदद भी करते हैं।
- हर किसी के मुद्दों में खुद को न उलझाएं क्योंकि आप सबके मसलों को सुलझा नहीं सकते हैं।

लंबी गर्दन
- लंबी गर्दन होना एक ऐसे व्यक्तित्व का संकेत है, जो अपना ख्याल खुद रखने वाला होता है।
- ऐसे लोग जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते हैं, मगर खुद पर इन्हें पूरा भरोसा होता है।
- भीड़ से हट कर चलना और खुद की काबलियत का सभी के आगे साबित करना इनका एक बड़ा गुण हैं।
- इन्हें किसी भी चीज से डर नहीं लगता है। परिस्थितियों के हिसाब से इन्हें अपना स्वभाव बदलना बखूबी आता है।
- ऐसे लोग प्यार के भूखे होते हैं और इन्हें ऐसे लोगों की तलाश होती है, जो इन्हें समझने सक्षम हों।
- कभी-कभी इनका स्वभाव (अपने स्वभाव के बारे में जानें) बहुत ही मूडी हो जाता है। पक्ष में होने के बावजूद कई बार ये लोग विपक्ष में बोलना शुरू कर देते हैं।
- ऐसे लोगों पर भरोसा तो लोगों को जल्दी हो जाता है, मगर इनसे दूसरों को जो उम्मीद होती है वह उस पर यह लोग खरे नहीं उतरते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों