रोजाना करती हैं दांत साफ करने के लिए इस्तेमाल, पर क्या आपको पता है Toothbrush का हिंदी नाम

सुबह बिस्तर से उठकर हम सभी फ्रेश होने के तुरंत बाद ब्रश करते हैं। यह ऐसा काम है, जिसे हम रोजाना सुबह और शाम करते हैं, पर क्या आपको पता है टूथब्रश को हिंदी भाषा में क्या बोलते हैं। अगर नहीं, तो नीचे जानिए-
what is toothbrush called in Hindi
what is toothbrush called in Hindi

ToothBrush ko Hindi Mein Kya kahate hain: आंख-मींचते हुए उठकर बाथरूम जाकर टूथब्रश में पेस्ट लगाकर दांतों को रगड़ना शुरू कर देता है और भला करे भी क्यों न इससे दांत जो चमचमाते हुए दिखाई पड़ते हैं। अगर एक भी दिन ब्रश करना स्किप कर दें, तो मुंह से अजीब गंध सी आने लगती है, जो शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। हालांकि हम रोजाना जिन चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिनको हम इंग्लिश नाम से बुलाते हैं क्योंकि रोजमर्रा में अधिकतर लोग उसी नाम से बोलते हैं। इसी में से एक है टूथब्रश- कहने को तो हम प्रतिदिन इसका इस्तेमाल करते हैं पर जब बारी इसके हिंदी नाम की आती है, तो सिर खुजलाने लग जाता है।

अगर आपसे सेम यही सवाल पूछा जाए, कि टूथब्रश को हिंदी भाषा में क्या कहते हैं, तो शायद आप भी सोच में पड़ जाएंगी। यह सवाल सुनने में भले ही बेहद सरल या आसान लगता है, लेकिन इसका जवाब उतना ही दिलचस्प है। टूथब्रश हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है, लेकिन इसके बाद भी हम हिंदी नाम के बारे में सोचते हैं। अगर आपको भी इसका नाम नहीं पता है, तो पढ़े पूरा आर्टिकल। यहां हम आपको टूथब्रश, टूथपेस्ट और टंग क्लीनर को हिंदी भाषा में क्या कहते हैं, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

बाथरुम और टॉयलेट रुम को हिंदी में क्या कहते हैं?

what is bathroom called in hindi

वर्तमान में हम सभी के घर में नहाने और फ्रेश होने के लिए एक अलग सा कमरा बनवाया जाता है, जिसे बाथरुम कहते हैं। अगर बात उनके हिंदी अर्थ की करें, तो स्नानघर कहते हैं। वहीं अगर आपने फ्रेश होने के लिए अलग से टॉयलेट रूम बनवाया है, तो उसे हिंदी भाषा में गुसलखाना, शौचघर कहते हैं।

टूथब्रश को हिंदी में क्या कहते हैं?

दांतों की सफाई के लिए जिस टूथब्रश का इस्तेमाल हम करते हैं, उसे हिंदी में दंतमंजन ब्रश कहा जाता है। हालांकि इसका इस्तेमाल बहुत कम लोग करते हैं। आमतौर पर इसे दांत साफ करने वाला ब्रश या सीधे टूथब्रश ही कहा जाता है। दंतमंजन का अर्थ है दांतों की सफाई और ब्रश का अर्थ है कूर्ची या ब्रश।

टूथपेस्ट को हिंदी में क्या कहते हैं?

What is toothbrush called in Hindi

टूथपेस्ट का इस्तेमाल हम लोग दांतों पर जमी गंदगी को हटाने के लिए करते हैं। इसका यूज हम रोज करते हैं, तो अब इसका हिंदी नाम जानना भी बहुत जरूरी है। बता दें कि टूथपेस्ट को हिंदी भाषा में दंतमंजन कहते हैं।

इसे भी पढ़ें-अपने बाथरूम में इन 4 चीजों को करें रोज साफ, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • पहला टूथब्रश किसने बनाया था?

    पहला ब्रश चीन के सम्राट ने 1498 में बनाया गया था।
  • नायलॉन टूथब्रश कब बना था?

    नायलॉन का ब्रश 1938 में बनाया गया था।