herzindagi
Who is the father of toothbrush

जानिए कब और कैसे बना था पहला टूथब्रश?

टूथब्रश का इस्तेमाल हम सभी रोजाना करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि इसे कैसे बनाया जाता है।   
Editorial
Updated:- 2024-06-27, 13:00 IST

सुबह उठते ही हम सभी सबसे पहले ब्रश करते है। इसके बाद ही हमारे दिन की शुरुआत होती है। दांतों की सफाई करने की आदत हमे बचपन से ही हो जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि टूथब्रश सबसे पहले कैसे बनाई गई थी। 

कैसे बना था पहला टूथब्रश

पहला ब्रश चीन के सम्राट ने 1498 में बनाया गया था। उस दौरान टूथब्रश बनाने के लिए सूअर की गर्दन के बाल का इस्तेमाल किया जाता था। सूअर के बालों को बांस की एक डंडी से बांधकर टूथब्रश बनाये जाते थे। उस दौरान के टूथब्रश काफी सख्त होते थे। इसके बाद इस ब्रश को इंग्लैंड ने चीन से 20वीं शताब्दी में खरीदा। 

इंग्लैंड के एक कैदी ने बनाया टूथब्रश

know about toothbrush history

आधुनिक युग के टूथब्रश की बात करें तो इस टूथब्रश को इंग्लैंड के एक कैदी विलियम एडीज ने 1780 में आविष्कार किया था। हड्डी में छेद करके सुअर के बाल को चिपका दिया था। जेल से निकलने के बाद विलियम ने एक कंपनी शुरू की थी। आज के समय इस कंपनी में करोड़ों की तादाद में टूथब्रश बनते हैं। 

इसे भी पढ़े- कितने दिन तक करना चाहिए टूथब्रश का इस्तेमाल? जानिए

कब बना नायलॉन टूथब्रश

हालांकि नायलॉन के आविष्कार के बाद लोगों ने जानवरों के बालों का इस्तेमाल करना बंद कर दिया। अब ब्रश बनाने के लिए नायलॉन का इस्तेमाल किया जाता है। नायलॉन का ब्रश 1938 में बनाया गया था। वहीं इलेक्ट्रिक टूथब्रश 1939 में बना था। 

इसे भी पढ़े- टूथब्रश रखने के लिए घर में मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

 

Image Credit - freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।