आखिर हवाई जहाज में क्यों रखा जाता है ब्लैक बॉक्स?

What is Black Box in an Aircraft: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में कई लोग जान गंवा चुके हैं। प्लेन कैसे क्रैश हुआ उसके कारणों का पता अभी नहीं चला है, लेकिन एरोप्लेन का ब्लैक बॉक्स इसमें अहम भूमिका निभा सकता है। यह क्या होता है, आइए विस्तार से जानें।  
black box in aeroplane

ऐसी घटनाएं जब भी होती हैं, तो एक नाम बार-बार सुर्खियों में आता है और वो ब्लैक बॉक्स है। क्या आपने कभी सोचा है कि यह ब्लैक बॉक्स आखिर होता क्या है? क्यों हर एयरक्राफ्ट में इसे लगाना अनिवार्य होता है? और यह कैसे किसी हादसे की असली वजह तक पहुंचने में मदद करता है?

आइए इस लेख में विस्तार से आपको बताएं आखिर ब्लैक बॉक्स की मिस्ट्री क्या है और यह क्यों हर विमान में होना चाहिए?

एयर इंडिया की फ्लाइड हुई क्रैश

अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया की फ्लाइट 171, टेकऑफ के महज पांच मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान Boeing 787-8 ड्रीमलाइनर था और इसमें 240 से ज्यादा लोग सवार थे। दोपहर 1:38 बजे जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, कुछ ही मिनटों में यह शहर के मेघाणी नगर जैसे रिहायशी इलाके में जा गिरा।

डायरेक्टरेट ऑफ सिविल एविएशन के डायरेक्टर जनरल फैज अहमद किदवई के अनुसार, उड़ान भरने के तुरंत बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को आपातकालीन संदेश (Mayday Call) भेजा था।

यह हादसा कैसे हुआ इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है और इसलिए शायद विमान के ब्लैक बॉक्स पर नजर दौड़ानी आवश्यक है।

क्या होता है ब्लैक बॉक्स ?

what is black box

ब्लैक बॉक्स को किसी भी एरोप्लेन प्लेन के सबसे जरूरी हिस्सों में से एक माना जाता है। पैसेंजर, फाइटर समेत हर प्लेन में इस बॉक्स को दिया जाता है। बता दें ब्लैक बॉक्स हवाई जहाज की सारी गतिविधियों को रिकॉर्ड करता है। यही कारण है कि इसे हम फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर भी कहते हैं। इस बॉक्स को विमान के पिछले हिस्से में रखा जाता है।

इसे भी पढ़ेंःआखिर क्यों सफेद रंग का होता है हवाई जहाज?

कहां रखा जाता है ब्लैक बॉक्स

टाइटेनियम के बने ब्लैक बॉक्स को टाइटेनियम के ही बने डिब्बे में बंद करके रखा जाता है। इसके पीछे का मकसद उसे सुरक्षित रखना है। जमीन या समुद्री के पानी में गिरने की स्थिति में बॉक्स को कुछं ना हो इसलिए उसे भी एक अलग बॉक्स में रखा जाता है।

ब्लैक बॉक्स कैसे करता है जांच एजेंसियों की मदद

दुर्घटना के पीछे का कारण क्या है इसे पता लगाने के इसके हवाई जहाज में लगाया जाता है। हवाई जहाज का ब्लैक बॉक्स विमान में उड़ान के दौरान विमान की दिशा, ऊंचाई, ईंधन, गति, हलचल और पिछले 25 घंटों से जानकारी एकत्रित करने की क्षमता रखता है।

सालों से लगाया जा रहा है यह बॉक्स

ब्लैक बॉक्स को 50 के दशक में जब विमान हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी उस वक्त से लगाया जा रहा है। इसका उद्देश्य था भविष्य में होने वाले हादसों से बचना था। इस बॉक्स को पहले ‘रेड एग’ के नाम से भी जाना जाता था।

ब्लैक बॉक्स ही क्यों पड़ा नाम

aeroplane black boxप्रारंभिक इंजीनियरिंग डिजाइन दर्शन में हो सकती है, इलेक्ट्रॉनिक घटकों और पहले के रंग की वजह से इसे ब्लैक बॉक्स कहा जाता है।

इसे भी पढ़ेंःजानें दुनिया के पहले यात्री विमान ने कब भरी थी अपनी उड़ान

तो ये थी ब्लैक बॉक्स से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा हवाई जहाज से जुड़ी कोई और जानकारी से लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik, Twitter

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP