आज के समय में विमान यात्रा बहुत आम बात हो गई है लेकिन क्या आपको पता है कि एक समय ऐसा भी था जब दुनिया के पहले यात्री विमान ने पहली बार कब उड़ान भरी थी। आज हम आपको इस लेख में यह बताएंगे कि आम लोगों ने पहली बार हवाई जहाज का सफर कब किया था और विमान को उड़ाने वाला पायलट कौन था? तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी हुई पूरी जानकारी।
साल 1914 को दुनिया के पहले यात्री विमान ने उड़ान भरी थी। आपको बता दें कि यह विमान अमेरिका के फ्लोरिडा में दो शहरों के बीच उड़ाया गया था। इन शहरों का नाम सेंट पीटर्सबर्ग और टाम्पा था। दोनों शहरों के बीच की सड़क मार्ग से दूरी करीब 42 किलोमीटर है। लेकिन विमान ने करीब 34 किलोमीटर की हवाई यात्रा तय की थी।(फ्लाइट अटेंडेंट्स के बैग में हमेशा होती हैं ये 5 चीज़ें)
इस विमान को उड़ाने वाले पायलट का नाम था टोनी जेनस और वह एक अनुभवी पायलट थे। अमेरिका के के दोनों शहरों के बीच 34 किमी दूरी तय करने में पहले यात्री विमान को करीब 23 मिनट का समय लगा था।
इसे जरूर पढ़ें- फ्लाइट अटेंडेंट्स आपको कभी नहीं बताते प्लेन से जुड़े ये सीक्रेट्स
आपको बता दें कि इस विमान में एक पायलट और एक यात्री के बैठने की जगह थी और उसमें लकड़ी की सीट भी लगाई गई थी। जिसमें पायलट और यात्री अगल-बगल बैठ सकते थे। आपको बता दें कि साल 1914 के पहले दिन पहली बार कोई यात्री विमान उड़ान भरने वाला था तब उसके टिकट की नीलामी की गई थी क्योंकि एक ही यात्री की सीट विमान में थी।(आखिर क्यों सफेद रंग का होता है हवाई जहाज?)
आपको जानकर हैरानी होगी की इस विमान के टिकट की नीलामी की गई थी क्योंकि एक ही यात्री की सीट विमान में थी। दुनिया के उस उस पहले हवाई टिकट की नीलामी 400 डॉलर में की गई थी। यह टिकट फील नाम के शख्स ने खरीदी थी जो एक वेयरहाउस बिजनेस में था। इस उड़ान के बाद विमान का किराया तय कर दिया गया था।
विमान सप्ताह में 6 दिन रोजाना दो बार उड़ान भरता था। इसका किराया 5 डॉलर था और चार महीने के लिए इस विमान ने कुल 1,205 यात्रियों को सेवा दी थी।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें- फ्लाइट लेने से पहले एयरपोर्ट पर बिल्कुल भी न करें ये काम
तो ये थी जानकारी दुनिया के पहले यात्री विमान से जुड़ी हुई। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।