प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने 112वें 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस बार उन्होंने जन सरोकार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी बात की और कुछ विशेष प्रयासों को साझा किया, जो देश के विकास और प्रगति में योगदान दे रहे हैं। आइए जानते हैं पीएम मोदी द्वारा जिक्र किए गए खास बिंदु।
क्या है प्रोजेक्ट PARI
पीएम मोदी ने प्रोजेक्ट परी के बारे में बताया कि यह पब्लिक आर्ट ऑफ इंडिया के लिए एक मंच है, जो उभरते कलाकारों को लोकप्रिय बनाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से सार्वजनिक स्थानों की सुंदरता बढ़ती है और हमारे संस्कृति को और ज्यादा पॉपुलर बनाने में मदद मिलती है। ये परी स्वर्ग वाली नहीं, धरती को स्वर्ग बना रही है, उन्होंने उदाहरण के लिए दिल्ली के भारत मंडपम और दिल्ली में कुछ अंडरपास और फ्लाईओवर पर पब्लिक ऑर्ट का जिक्र किया।
All about Project PARI, praised by PM Narendra Modi in his monthly Mann Ki Baat address.https://t.co/XSxFUgCJKz#MannKiBaat
— Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स (@mannkibaat) July 29, 2024
@PMOIndia pic.twitter.com/BQrH6vgG7q
PARI यानी पब्लिक आर्ट ऑफ इंडिया एक ऐसा मंच है, जो भारत की सार्वजनिक कला को एक मंच प्रदान करता है। यह मंच न केवल कलाकारों को अपनी रचनाओं को प्रदर्शित करने का अवसर देता है, बल्कि आम जनता को भी कला के अलग- रूपों से रूबरू कराता है।
PARI का उद्देश्य
PARI का मुख्य उद्देश्य भारतीय कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है ताकि वे अपनी कला को दुनिया के सामने पेश कर सकें। PARI का मानना है कि कला केवल गैलरियों और संग्रहालयों तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए। यह सार्वजनिक स्थानों पर भी होनी चाहिए ताकि आम जनता कला का आनंद ले सके। PARI प्रोजेक्ट के अनुसार कला और समाज एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। कला समाज को दर्पण की तरह दिखाती है और समाज कला को प्रेरित करता है। PARI कला के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन करता है। जैसे कि प्रदर्शनियां, कार्यशालाएं और व्याख्यान।
इसे भी पढ़ें: मन की बात में पीएम मोदी ने कहा- भारत ‘महिला विकास’ से ‘महिला के नेतृत्व में विकास’ की तरफ आगे बढ़ रहा
PARI के माध्यम से क्या होता है?
PARI कई प्रकार की कला प्रदर्शनियों का आयोजन करता है। इन प्रदर्शनियों में पेंटिंग, मूर्तियां, स्थापनाएं और अन्य प्रकार की कलाकृतियां शामिल होती हैं। PARI कलाकारों और आम जनता के लिए कला कार्यशालाओं का आयोजन करता है। इन कार्यशालाओं में लोग अलग-अलग कला रूपों को सीख सकते हैं। PARI कला के बारे में व्याख्यान आयोजित करता है। इन व्याख्यानों में कला इतिहास, कला सिद्धांत और कला के पहलुओं पर चर्चा की जाती है। PARI कई प्रकार की कला प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।
PARI का महत्व
PARI भारत में सार्वजनिक कला के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। यह मंच कलाकारों को एक मंच प्रदान करता है और आम जनता को कला के विभिन्न रूपों से रूबरू कराता है। PARI के माध्यम से कला और समाज के बीच संबंध मजबूत हो रहे हैं और कला के बारे में जागरूकता बढ़ रही है।
इसके अलावा, पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक का भी जिक्र किया और कहा कि ओलंपिक हमारे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका देता है, देश के लिए कुछ कर गुजरने का मौका देता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और चीयर फॉर भारत करें।
इसे भी पढ़ें: फ्रीलांस प्रोजेक्ट को एक्सेप्ट करते समय इन बातों पर दें ध्यान
मैथ्स ओलंपियाड में बच्चों की सफलता
प्रधानमंत्री मोदी ने मैथ्स ओलंपियाड में भारत के छात्रों की शानदार उपलब्धियों की प्रशंसा की। उन्होंने उन छात्रों से बात की जिन्होंने इस ओलंपियाड में भारत की धाक जमाई और उन्हें बधाई दी। उन्होंने इस सफलता को देश के लिए गर्व का क्षण बताया और छात्रों के प्रयासों की सराहना की।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों