Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:31 AM IST

दिल्ली का यह बेहतरीन म्यूजियम रहता है चर्चा में, आप भी एक्सप्लोर करें

अगर आप भी दिल्ली के सबसे चर्चित म्यूजियम में से एक म्यूजियम के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को ज़रूर पढ़ें।
Updated:- 2022-08-03, 17:39 IST
crafts museum in delhi

देश की राजधानी भारत की विभिन्न संस्कृतियों का एक बेहतरीन संगम स्थल है। दिल्ली शहर में देश के लगभग हर प्रकार के पर्यटकों के लिए कुछ न कुछ विशेष ज़रूर है। जैसे- इतिहास प्रेमियों के लिए लाल किला, इंडिया गेट आदि। दिल्ली शहर प्राचीनता और आधुनिकता का एक अद्भुत संयोजन है।

यह शहर प्राचीन स्थल के साथ-साथ एक से एक बेहतरीन म्यूजियम के लिए भी प्रसिद्ध है। काला प्रेमियों के लिए यहां एक नहीं बल्कि कई सारे म्यूजियम मौजूद है जहां हर दिन हजारों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस लेख में हम आपको दिल्ली के सबसे चर्चित म्यूजियम में से एक म्यूजियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानने के आप भी घूमने जाना चाहेंगे। आइए जानते हैं।

क्राफ्ट म्यूजियम

National Crafts Museum

जी हां, जिस म्यूजियम के बारे में हम आपसे जिक्र का रहे हैं उस चर्चित म्यूजियम का नाम नेशनल क्राफ्ट म्यूजियम/शिल्प संग्रहालय है। क्राफ्ट म्यूजियम में हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। खासकर वीकेंड के समय सबसे अधिक सैलानी घूमने के पहुंचते हैं। दिल्ली के प्रगति मैदान के पास मौजूद होने के चलते यह म्यूजियम अधिक ही चर्चा में रहता है। कहा जाता है कि इस म्यूजियम का डिज़ाइन चार्ल्स कोरेया द्वारा किया गया था और उस समय के राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमण ने उद्घाटन किया था।

इसे भी पढ़ें:जन्माष्टमी के मौके पर दिल्ली की इन जगहों को करें एक्सप्लोर

शिल्प संग्रहालय क्यों है खास?

National Crafts Museum In Delhi in hindi

यह शिल्प संग्रहालय देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ दिल्ली के लिए भी बेहद ही खास है। कहा जाता है कि इस म्यूजियम में भारत के विभिन्न राज्यों से एकत्र किए है 33 हज़ार से भी अधिक मिश्रित संग्रह है और यह लगभग 60 वर्षों से एकत्र है।

इस बेहतरीन म्यूजियम के अंदर धातु के दीपक, कांस्य, बांस शिल्प, कपड़े, मूर्तियां, लकड़ी की नक्काशी, टेराकोटा मूर्तियां, आदिवासी चित्र आदि शामिल हैं। इन सभी चीजों के अलावा इस क्राफ्ट म्यूजियम में एक पुस्तकालय, एक सभागार, एक अनुसंधान केंद्र और एक प्रयोगशाला भी है।

इसे भी पढ़ें:दिल्ली-NCR की ये डरावनी जगहें हैं कई दिलचस्प कहानियों के लिए फेमस

घूमने का समय और एंट्री फीस

crafts museum in delhi in hindi

इस बेहतरीन म्यूजियम में घूमने के लिए आप कभी भी जा सकते हैं। कहा जाता है कि यह म्यूजियम सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुला रहता है। वहीं टिकट के बारे में कहा जाता है कि भारतीय पर्यटकों के लिए लगभग 20 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए लगभग 200 रुपये का लगता है। आपको बता दें कि प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पहुंचकर आप क्राफ्ट म्यूजियम से आसानी से जा सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@wanderlusttravelhub,googleusercontent)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।