What Is The Trend Of Not Getting Married: सोशल डायनेमिक्स लगातार बदलते जा रहे हैं। इसका असर हर इंसान की जिंदगी और सोच पर पड़ रहा है। इसी तरह से महिलाओं की सोच और उनके लाइफस्टाइल में भी कई तरह के बदलाव आए हैं। महिलाएं अब अपने करियर को ऑप्शन नहीं बल्कि अपनी जरूरत के तौर पर देखने लगी हैं। आज महिलाओं का एक बड़ा वर्ग ऐसा है, जो शादी करना जरूरी नहीं समझता है।
लोग नो मैरिज ट्रेंड की तरफ बढ़ रहे हैं। मॉडर्न दौर में महिलाएं अकेले रहना ज्यादा पसंद कर रही हैं। आइए जानें, नो मैरिज ट्रेंड क्या है? आखिर मॉर्डन महिलाएं अकेले रहना क्यों पसंद कर रही हैं?
यह भी देखें- शादी के इन अलग-अलग प्रकार के बारे में कितना जानते हैं आप
नो मैरिज ट्रेंड में लोग शादी करने से बचते हैं। उन्हें पारंपरिक तौर पर शादी करने में कोई दिलचस्पी नहीं होती। इस तरह के लोग पार्टनर के साथ रहना तो पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें शादी करके बंधने से दिक्कत होती है। ये लोग लिव-इन रिलेशनशिप में रहना या फिर अकेले ही रहना ज्यादा पसंद करते हैं। यह ट्रेंड महिलाओं में ज्यादा पॉपुलर है। मॉर्डन महिलाएं अकेली रहना ज्यादा पसंद कर रही हैं। आइए जानें, इसके पीछे की वजह क्या है?
पिछले कुछ वक्त से लोगों की सोच में बदलाव आया है। सोशल डायनेमिक के बदलाव के चलते महिलाएं अपने फैसले खुद लेने लगी हैं। वो खुद अपनी परिस्थितियों के हिसाब से अपने फैसले करती हैं। इस दौर में महिलाओं ने अपने जीवन की बागडोर अपने हाथों में ले ली है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो अब महिलाएं शादी को उपलब्धि नहीं बल्कि एक पड़ाव मानने लगी हैं।
पहले लोग शादी को महिलाओं की सुरक्षा और व्यक्तिगत पहचान से जोड़कर देखते थे। इसे पहले आर्थिक और भावनात्मक जरूरतों से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, अब महिलाएं अपनी आजादी और आत्म निर्णय को ज्यादा तव्वजो दे रही हैं।
यह विडियो भी देखें
पहले लोगों की सोच थी की लड़की शादी के बाद उसका पति ही उसकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करेगा। ऐसे में अक्सर लड़कियों की पढ़ाई भी बीच में छुड़वाकर उनकी शादी करवा दी जाती थी। आज के मॉर्डन युग में लड़कियां अपनी पढ़ाई और आर्थिक आजादी पर ध्यान दे रही हैं। यही कारण हैं कि उन्हें शादी एक जरूरत नहीं लगती।
अक्सर लोग शादी इमोशनल डिपेंडेंसी के कारण करते थे। अब महिलाएं अपने इमोशन्स पर खुद कंट्रोल करने लगी हैं। उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पसंद नहीं है। रिश्तों में सम्मान की कमी के चलते अब महिलाएं शादी जैसे बंधनों से बचने लगी हैं।
यह भी देखें- शादी का रजिस्ट्रेशन क्यों है जरूरी? जानें इसके कानूनी फायदे और आसान प्रक्रिया
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।