क्या आपने लेटेक्स के बारे में सुना है? लेटेक्स एक ऐसा मटेरियल है जिससे कई तरह की चीजें बनाई जा सकती हैं। सबसे चर्चित कंडोम को माना जाता है, लेकिन असल मायने में यह और भी बहुत काम आता है। लेटेस्ट गाढ़ा लिक्विड मटेरियल होता है जिसकी कंसिस्टेंसी कुछ-कुछ रबर जैसी होती है, लेकिन अधिकतर लोग धोखा खा जाते हैं और इसे प्लास्टिक समझ बैठते हैं।
अगर आप भी लेटेक्स मटेरियल को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं, तो चलिए आपको इस चीज के बारे में थोड़ी और जानकारी देते हैं।
क्या है लेटेक्स?
लेटेक्स एक गाढ़ा पदार्थ होता है जो क्रीमी व्हाइट या मिल्की रंग का हो सकता है। कुछ प्रकार का लेटेक्स इतना गाढ़ा नहीं होता। अगर यह पतला है, तो इसका रंग सफेद ना होकर पीला या नारंगी हो सकता है। लेटेक्स कोई सिंथेटिक चीज नहीं, बल्कि पौधे द्वारा प्रोड्यूस किया जाता है। यह पौधों के स्पेशल सेल्स में मौजूद होता है जिन्हें लैक्टिसिफायर्स कहते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं कैसे बनता है एल्युमीनियम फॉइल, जिसमें इतनी आसानी से रैप कर लेते हैं खाना
अगर लेटेक्स को एक शब्द में डिस्क्राइब करना हो, तो हम कहेंगे कि यह रबर है। इसमें 50 प्रतिशत पानी और 50 प्रतिशत रबर मटेरियल होता है। लेटेक्स रबर के पौधे की छाल के नीचे मिलता है। इसे निकालने का भी एक निश्चित तरीका होता है जिसके कारण नेचुरल लेटेक्स की कीमत ज्यादा होती है। वर्ल्ड वॉर 2 के समय वैज्ञानिकों ने सिंथेटिक लेटेक्स भी बनाना शुरू किया था।
यह भले ही नेचुरल मटेरियल होता है, लेकिन इसे काफी प्रोसेस किया जाता है जिससे नेचुरल फील खत्म हो जाती है। हालांकि, नेचुरल लेटेक्स सिंथेटिक के मुकाबले ज्यादा बेहतर होता है।
कैसे लिक्विड लेटेक्स बनता है सॉलिड?
इसका जवाब हैं केमिकल्स। इसमें कई तरह के एसिड एड किए जाते हैं जिनकी वजह से मटेरियल में अलग तरह की इलास्टिसिटी आती है। ऐसे मामले में पानी को रिमूव किया जाता है और इसमें केमिकल्स से इसे कई दिनों तक प्रोसेस किया जाता है।
क्या होता है सिंथेटिक लेटेक्स?
हां, हर लेटेक्स नेचुरल नहीं होता है। यह सिंथेटिक भी होता है और पेट्रोलियम बेस्ड केमिकल्स से बना होता है। सिंथेटिक रबर लेटेक्स का इस्तेमाल अधिकतर पेंट प्रोडक्ट्स, लेटेक्स से बने कपड़ों और अन्य सामग्री के लिए होता है।
हालांकि, अब कंडोम, ग्लव्स जैसी चीजों के लिए भी इसका इस्तेमाल होने लगा है।
क्या होती है लेटेक्स एलर्जी?
जब लेटेक्स से बना प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से शरीर में खुजली और इन्फेक्शन जैसी स्थिति पैदा हो जाए उसे लेटेक्स एलर्जी कहते हैं। यह अधिकतर कंडोम के साथ होता है और कुछ मामलों में कपड़ों या ग्लव्स के साथ भी। वैसे इसे ट्रीट करने के लिए एंटी एलर्जी मेडिसिन ली जा सकती है, लेकिन अगर आपको ज्यादा दिक्कत हो रही है, तो इसके लिए डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। लेटेक्स एलर्जी कुछ मामलों में खतरनाक साबित हो सकती है जिसे आपको बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं कैसे बनता है वनस्पति घी? जानिए किस चीज़ में पका रहे हैं आप खाना
किन-किन चीजों में होता है यूज?
जैसा कि हम पहले बता चुके हैं, लेटेक्स के कई इस्तेमाल होते हैं। लेटेक्स पेंट में सिंथेटिक लेटेक्स इस्तेमाल होता है। ऐसे ही कपड़ों आदि के लिए सिंथेटिक लेटेक्स ही लगता है। हालांकि, आपको पहले ही बता दें कि सिंथेटिक लेटेक्स में एक अलग तरह की गंध होती है। यह फ्लेमेबल नहीं होता है और इसलिए इसे पेंट की तरह से इस्तेमाल करना आसान होता है। नेचुरल लेटेक्स केमिकल फ्री होता है और अधिकतर नेचुरल लेटेक्स मैट्रेस, ब्यूटी एप्लीकेशन पैड्स, कुशन, कुछ मामलों में कंडोम में भी इस्तेमाल होता है।
उम्मीद है कि अब आप लेटेक्स को प्लास्टिक नहीं मानेंगे। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों