कॉन्ट्रासेप्शन की बात आने पर सबसे ज्यादा कंडोम का नाम ही आता है। पूरी दुनिया में अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने और STI से बचाने के लिए कंडोम का इस्तेमाल किया जाता है।
कंडोम
डॉक्टर्स का भी यही कहना है कि कंडोम सबसे बेस्ट कॉन्ट्रासेप्टिव ऑप्शन है। कुछ हद तक ये फैक्ट सही भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंडोम के कुछ नुकसान भी होते हैं।
एक्सपर्ट की राय
लैप सर्जन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर गरिमा श्रीवास्तव एमडी ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। उन्होंने यह बताया है कि कंडोम का इस्तेमाल से जुड़े साइड इफेक्ट्स क्या हैं।
कंडोम के 2 नुकसान
कंडोम से वैसे तो 97% सक्सेस रेट मिल सकती है, लेकिन इसका सक्सेस रेट इससे भी कम है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोग इसका सही से इस्तेमाल ही नहीं कर पाते हैं।
नुकसान नंबर-1
लेटेक्स वह सब्सटेंस है, जिससे दुनिया भर में कंडोम बनाए जाते हैं। इससे कई लोगों को एलर्जी होती है। ये एलर्जी काफी कॉमन है।
लेटेक्स एलर्जी
हालांकि, अब लेटेक्स एलर्जी से परेशान लोगों के लिए अन्य मटेरियल के बने कंडोम आने लगे हैं। लेकिन ये काफी महंगे होते हैं और रेगुलर कंडोम की तरह आसानी से नहीं मिलते हैं।
नुकसान नंबर-2
ये शायद कंडोम की सबसे बड़ी कमी है। ऑयल बेस्ट ल्यूब्रिकेंट्स जैसे वैसलीन, ऑयल, अन्य तरह के जेल आदि कंडोम के साथ इस्तेमाल नहीं किए जा सकते हैं।
ऑयल बेस्ट ल्यूब्रिकेंट्स
ऑयल बेस्ट ल्यूब्रिकेंट्स के साथ इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। कई मामलों में महिलाओं को नेचुरल ल्यूब्रिकेशन की कमी महसूस होती है। ऐसे में ऑयल बेस्ट ल्यूब्रिकेंट्स यूज कर लिए जाएं, तो इससे फ्रिक्शन पैदा हो सकता है।
फटने का डर
फ्रिक्शन कंडोम के स्लिप होने का कारण बन सकता है। साथ ही, तेल की वजह से फट भी सकता है। ऐसे में कई बार महिलाओं के लिए दिक्कत पैदा हो सकती है।
सावधानी
अगर ऐसी कोई समस्या लग रही है, तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से कॉन्ट्रासेप्टिव तरीकों के बारे में पूछें। आपकी मेडिकल हिस्ट्री और सेक्सुअल लाइफ के आधार पर डॉक्टर आपको सही गाइडेंस दे सकते हैं।
कंडोम से जुड़ी आपकी भी कोई स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com