लाडो लक्ष्मी योजना क्या है? जानें हरियाणा सरकार की इस योजना से किन महिलाओं को मिलेगा लाभ

Lado Lakshmi Yojana: देश के अन्य राज्यों की ही तरह अब हरियाणा सरकार भी प्रदेश की महिलाओं के लिए एक नया तोहफा लाई है। सरकार की ओर से लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा की गई है। इसके तहत महिलाओं के हर महीने 2100 रुपये की धनराशि उनके बैंक खाते में दी जाएगी। आइए जानें, क्या है लाडो लक्ष्मी योजना?  
Updated:- 2025-03-21, 19:30 IST
Lado Lakshmi Yojana

Lado Lakshmi Yojana Eligibility Criteria: देश में केंद्र सरकार सभी तरह के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं लाती है। आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के विकास के लिए भी सरकार निरंतर प्रयास करती रहती है। केंद्र सरकार की ही तरह राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर राज्य के नागरिकों के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। कई राज्यों की सरकारें महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाएं चला रही हैं। 

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई राज्यों की सरकारें महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। अब हरियाणा सरकार भी महिलाएं के लिए एक योजना की शुरुआत कर रही है। हरियाणा की महिलाओं को भी सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिलेगी। सरकार की ओर से इसके लिए लाड़ो लक्ष्मी योजना की घोषणा की गई है। आइए जानें, लाड़ो लक्ष्मी योजना क्या है? लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत किसे लाभ मिलेगा? 

यह भी देखें- Lek Ladki Yojana: क्या है लेक लड़की योजना और कैसे मिलेगा लाभ? जानें सबकुछ

हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये

You will get 2100 rupees every month

हरियाणा सरकार ने अपने बजट में महिलाओं के विकास के लिए लाड़ो लक्ष्मी योजना की घोषणा की है। 2024 के विधानसभा चुनाव से बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में जीत के बाद इस योजना को लागू करने का वादा किया था। अब साल 2025 के बजट में सरकार ने इस योजना को लागू करने की घोषणा कर दी है। सरकार ने इस योजना के लिए फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए 5000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इस योजना के तहत हरियाणा की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की धनराशि दी जाएगी। अप्रैल में इस योजना को लागू करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ

Which women will get the benefit

फिलहाल सरकार की ओर से जारी अपडेट्स के मुताबिक, हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना के तहत केवल उन्हीं महिलाओं को लाभ दिए जाएगा, जिनके पास बीपीएल कार्ड है यानी जो लोग गरीब रेखा से नीचे जीवन जी रही हैं। जिनके पास एक्टिव बीपीएल कार्ड नहीं होगा, उन्हें इसका लाभ नहीं दिया जाएगा।

लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास पहचान पत्र का होना भी जरूरी है। इसके अलावा, लाभार्थी के पास का बैंक खाता, उनके आधार कार्ड से लिंक होना भी जरूरी है। इन सभी शर्तों को पूरा करने पर ही किसी महिला को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिल सकता है। 

यह भी देखें- बेटी के जन्म से लेकर कॉलेज फीस की टेंशन होगी खत्म, इस योजना से मिलेंगे 1 लाख रुपये

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Her Zindagi/canva

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।