Lek Ladki Yojana: क्या है लेक लड़की योजना और कैसे मिलेगा लाभ? जानें सबकुछ

Lek Ladki Yojana Registration: भारत के अलग-अलग राज्य सरकारों द्वारा समय-समय पर महिलाओं के लिए योजनाएं चलाई जाती हैं। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने लड़कियों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। लेक लड़की योजना के तहत बच्चियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी।
लेक लड़की योजना क्या है?
लेक लड़की योजना के तहत पीले और नारंगी राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगी। इसके साथ-साथ महाराष्ट्र में रहने वाले नागरिक ही इस योजना का लाभ उठा पाएंगे। सामाजिक भेदभाव खत्म और बच्चियों की शिक्षा बढ़ावा देना इस योजना का मकसद है।
इसे भी पढ़ेंः Investment Options: पैसे की होगी अच्छी बचत, महिलाएं यहां कर सकती हैं निवेश
लेक लड़की योजना का लाभ
- लेक लड़की योजना के तहत लड़की के जन्म पर परिवार को 5 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके बाद जब बच्ची का स्कूल में एडमिशन होता है, तब 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। 5वीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद बच्चियों को कक्षा 6 में एडमिशन लेने पर 7 हजार रुपये दिए जाते हैं।
- 9वीं में एडमिशन लेने पर 8 हजार रुपये और जब बच्ची 18 साल हो जाती है, तब 75 हजार रुपये की आर्थिक सुरक्षा दी जाती है। 75 हजार रुपये की रकम बच्ची की उच्चतर शिक्षा के लिए दी जाती है।
क्या है लेक लड़की योजना का उद्देश्य
आज भी लड़कियों के जन्म पर तरह-तरह की बातें की जाती हैं। बहुत बार लड़कियों को भारत समझकर उनकी जल्दी शादी कर दी जाती है। इन सभी घटनाओं को रोकने और भेदभाव खत्म करने के मकसद से लेक लड़की योजना शुरू की गई है।
इसे भी पढ़ेंः हर साल सरकार देगी आपको एक लाख रुपये, छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरूपा योजना 2023 में ऐसे करें अप्लाई
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।