परसेंटाइल और परसेंटेज में क्या है अंतर, यहां जानें दोनों का कैलकुलेशन प्रोसेस

अगर आप परीक्षा में परसेंटेज और परसेंटाइल टर्म से कंफ्यूज होते हैं, तो चलिए हम आज यहां आपकी दुविधा को कम करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि परसेंटेज और परसेंटाइल में कितना अंतर है।
Difference between percentage and percentile

आजकल कई परीक्षाओं और रिजल्ट में परसेंटाइल शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे अधिकतर लोग परसेंटेज समझ लेते हैं। हालांकि, इन दोनों टर्म में काफी अंतर होता है। परसेंटेज और परसेंटाइल दोनों ही गणनाएं पूरी तरह से अलग हैं। यही नहीं, इनका अर्थ भी एक-दूजे से काफी भिन्न है। अगर आप परसेंटेज और परसेंटाइल को लेकर ज्यादा कंफ्यूज रहते हैं, तो आइए आज हम आपकी दुविधा को दूर कर इन दोनों के बीच के फर्क के बारे में बताते हैं। साथ ही, इनकी गणना का तरीका भी इस लेख के जरिए आपको बताई जाएगी।

परसेंटेज और परसेंटाइल में क्या अंतर है?

परसेंटेज का मतलब किसी संख्या का 100 के आधार पर मान निकालना होता है। इसे प्रतिशत (%) के रूप में दर्शाया जाता है। परसेंटेज आपकी खुद की परफॉर्मेंस दर्शाती है। स्कूल और कॉलेज में परसेंटेज का उपयोग किया जाता है। जबकि परसेंटाइल इससे काफी अलग है और यह दिखाती है कि आप दूसरों की तुलना में कहां खड़े हैं। परसेंटाइल खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं में अहम रोल अदा करता है। यह बताता है कि एक व्यक्ति ने बाकी लोगों की तुलना में कितने प्रतिशत लोगों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

उदाहरण के लिए 80% का मतलब है कि आपने 100 में से 80 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, 85 परसेंटाइल का मतलब है कि आप 85% छात्रों से बेहतर हैं। इस जानकारी से आपको परसेंटाइल और परसेंटेज के बीच का अंतर समझ आ गया होगा। अब, इसके कैलकुलेशन के बारे में जान लेना भी बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें-

कैसे निकाले परसेंटेज?

percentage or percentile me kya antar hai

परसेंटेज निकालने के लिए इस फार्मूला का उपयोग किया जाता है।

परसेंटेज (%) = (प्राप्त अंक / कुल अंक) × 100

उदाहरण के लिए अगर किसी छात्र ने 500 में से 400 अंक प्राप्त किए हैं, तो उसकी परसेंटेज होगी- (400 / 500) × 100 = 80%

इसे भी पढ़ें-

कैसे निकाले परसेंटाइल?

परसेंटाइल निकालने के लिए इस फार्मूला का उपयोग किया जाता है।

परसेंटाइल = (आपसे कम अंक पाने वाले उम्मीदवारों की संख्या / कुल उम्मीदवारों की संख्या)×100

उदाहरण के लिए अगर किसी परीक्षा में 1,000 विद्यार्थी शामिल हुए और किसी छात्र का परसेंटाइल इस आधार पर निकाला जाता है कि 850 छात्र उससे कम अंक लाए हैं, तो उसका परसेंटाइल होगा-(850 / 1000) × 100 = 85 परसेंटाइल

इसे भी पढ़ें-

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP