herzindagi
What is difference between Prayog and upyog

हिंदी के शब्द 'प्रयोग' और 'उपयोग' क्या आपको भी लगते हैं एक जैसे? समझ लीजिए दोनों के बीच अंतर

'प्रयोग' और 'उपयोग' दोनों शब्दों का अर्थ कुछ हद तक समान हो सकता है, लेकिन इन दोनों के बीच बड़ा अंतर भी है। आइए, इस आर्टिकल में हिंदी के इन दो शब्दों के बारे में जान लेते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-17, 17:08 IST

'प्रयोग' और 'उपयोग' ये दोनों शब्द हिंदी भाषा में अक्सर एक-दूसरे के स्थान पर इस्तेमाल कर लिए जाते हैं। हालांकि, इन दोनों के बीच महत्वपूर्ण अंतर है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं। असल में, इनका अर्थ और संदर्भ अलग-अलग होते हैं, पर लोग सभी को एक जैसे समझकर एक ही तरह से किसी भी वाक्य में और किसी भी शब्द के साथ यूज कर देते हैं। चलिए बिना देर किए अब हिंदी में दो एक जैसे लगने वाले खास शब्द 'प्रयोग' और 'उपयोग' के बीच के अंतर के बारे में जान लेते हैं। 

'प्रयोग' और 'उपयोग' में क्या अंतर है?

hindi shabd prayog meaning

प्रयोग में कुछ नया करने, आजमाने या परीक्षण करने का तत्व होता है, उपयोग को किसी वस्तु या साधन का सामान्य कार्य में इस्तेमाल करना होता है। यानी किसी वस्तु को उसकी जरूरत और उद्देश्य के अनुसार, 'उपयोग’ शब्द का इस्तेमाल होता है। 

उदाहरण के लिए प्रयोग को ऐसे समझ सकते हैं- वैज्ञानिकों ने नई तकनीक का प्रयोग किया। वहींं, उपयोग को उदाहरण के तौर पर ऐसे समझ सकते हैं- इस औषधि का उपयोग दर्द कम करने के लिए होता है।

इसे भी पढ़ें- 

प्रयोग के बारे में विस्तार से जानें

इसका मतलब है किसी चीज का किसी विशेष उद्देश्य या विशेष तरीके से इस्तेमाल करना, खासकर जब उसे नई विधि या विशेष स्थितियों में इस्तेमाल किया जाता है। यह शब्द अधिकतर वैज्ञानिक, अनुसंधान या सीखने के संदर्भ में इस्तेमाल होता है।

उदाहरण: विज्ञान में प्रयोग अर्थात नए परीक्षण या प्रयोग किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- ये हैं वो हिंदी के शब्द जिसे लिखने में अधिकतर लोग करते हैं गलती

शब्द  'उपयोग' के बारे में जानें

hindi shabd

यह शब्द किसी वस्तु या चीज को सामान्य तरीके से इस्तेमाल करने के संदर्भ में अधिक आता है। यह किसी चीज़ का लाभ उठाने के लिए उसका साधारण इस्तेमाल करना दर्शाता है। यह शब्द अधिकतर व्यावहारिक और रोज़मर्रा के संदर्भ में इस्तेमाल होता है।

उदाहरण: इस पेन का उपयोग लेखन के लिए किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- शादी के कार्ड पर लड़के-लड़की के नाम के पहले आखिर क्‍यों लिखा होता है चिरंजीव और आयुष्मति? जानिए इसका मतलब

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।