बर्थ-डे पार्टी हो या कोई ऑफिस पार्टी अधिकतर लोग अपने दोस्तों व पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए रेस्टोरेंट, बार, क्लब, पब और लाउंज जाना पसंद करते हैं। ये नाम काफी हद तक एक-दूसरे से जुड़े हुए लगते हैं। लेकिन असल में यह काफी अलग है। आमतौर पर हमें यह लगता है कि इन सभी जगहों पर एक जैसी पार्टी होती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आप भी इन जगहों पर पार्टी के लिए जाते हैं, तो इनके बीच के अंतर को जानना बहुत जरूरी है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि आखिर इन चारों के बीच क्या है अंतर और कैसे समझें इसे आसान भाषा में-
बार(Bar)
आमतौर पर एक छोटी सी जगह होती है, जहां लोग शराब, कॉकटेल और अन्य ड्रिंक्स का आनंद लेते हैं। यहां माहौल ज्यादा शोर-शराबे वाला और तेज होता है और यह जगह सोशल इंटरएक्शन के लिए बेस्ट होती है। यहां लोग दोस्तों या पार्टनर के बैठकर लाइव म्यूजिक या डीजे का आनंद लेते हैं।
क्लब (Club)
क्लब का माहौल बार से काफी अलग होता है। क्लब में डांस फ्लोर, ड्रिंक की व्यवस्था होती है। यहां पर आमतौर पर लोग डांस और ड्रिंक का आनंद लेते हैं। क्लब ऐक्शन से भरी जगह होती है, जहा लोग म्यूजिक पर डांस करते हैं और देर रात तक पार्टी करते हैं। क्लब में डीजे, डांस फ्लोर, और लाइव म्यूजिक जैसी चीजें होती हैं,जो इसे फ्रेंडली जगह बनाती हैं।
पब (Pub)
पब का माहौल पारंपरिक और आरामदायक होता है, जहां लोग दोस्त-यारों के साथ बैठकर शांतिपूर्वक शराब और खाना खाते हैं। पब में थोड़ी सी हलचल होती है, लेकिन यहां का माहौल बार और क्लब से काफी ज्यादा शांत होता है।
लाउंज(Lounge)
लाउंज एक प्रीमियम और आरामदायक जगह होती है, जहां लोग अपने दोस्तों या साथी के साथ आराम से बैठकर ड्रिक्स और हल्का खाना खाते हैं। यहां का माहौल बेहद शांत और रिलैक्सिंग होता है, और यह उन लोगों के लिए है जो एक अधिक सोफिस्टिकेटेड वातावरण पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें-ई-पासपोर्ट के बारे में कितना जानती हैं आप?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों