Difference Between Advice And Advise:इंटरनेट और बदलती भाषा के बीच हम कई ऐसे शब्दों से परिचित हुए या फिर यह कह लीजिए कि सही भाषा भी ट्रेंड कर रही भाषा के बीच गायब सी हो गई है। हम रोजाना कई ऐसे शब्द बोलते या सुनते हैं, जिन्हें अगर व्याकरण के अनुसार समझे, तो गलत होती है। लेकिन इसका इस्तेमाल जब 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग करते हैं, तो हमें लगता है कि यही सही भाषा होगी। परंतु वास्तव में होता कुछ और है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अक्सर कई सवाल ऐसे पूछे जाते हैं, जिनके बीच फर्क कर पाना कई बार मुश्किल हो जाता है। कई बार तो एक जैसे दिखने वाले शब्द, जिसमें केवल एक अल्फाबेट का हेर-फेर होता है। अब जब इन्हें लेकर फर्क करने को कहा जाता है, तो हमें यह लगता है कि हो सकता है कि स्पेलिंग मिस्टेक हो। लेकिन हकीकत में वह सही होते हैं। बस उनका इस्तेमाल अलग-अलग जगह पर किया जाता है। इसी लिस्ट में एक शब्द जैसे Advice और Advise है।
अगर आपसे कहा जाए कि इसके इस्तेमाल क्या और अंतर क्या है, तो कुछ देर के लिए कंफ्यूजन होगी। हो सकता है कि आपको इसका जवाब न पता है। इस लेख में आज हम आपको इस दो शब्दों के बीच के अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं।
क्या है Advice और Advise का अर्थ?
Advice और Advise अंग्रेजी के दो शब्द हैं जो बहुत मिलते-जुलते हैं। लेकिन इनका मतलब और उपयोग अलग-अलग होता है। Advice और Advise के बीच का अंतर समझने से पहले इन दोनों का अर्थ समझना ज्यादा जरूरी है। Advice का हिंदी अर्थ सलाह और Advise का अर्थ सलाह देना होता है। चलिए नीचे जानिए कहां होता है इन दोनों का इस्तेमाल
इसे भी पढ़ें-कार्ड पर लड़के-लड़की के नाम के पहले आखिर क्यों लिखा होता है चिरंजीव और आयुष्मति? जानिए इसका मतलब
कहां और कब होता है Advice और Advise का इस्तेमाल?
Advice एक संज्ञा है, जिसका मतलब होता है सलाह या सुझाव होता है। आसान भाषा में समझें, तो जब कोई आपको कुछ बेहतर करने के लिए सुझाव देता है, तो वह आपको advice दे रहा होता है। उदाहरण के लिए, "मुझे अपने शिक्षक से बहुत अच्छी advice मिली"। वहीं Advise एक क्रिया है, जिसका अर्थ है सलाह देना या सुझाव देना होता है। जब आप या हम किसी को कुछ करने की सलाह देते हैं, तब आप advise कर रहे होते हैं।
कहां से हुआ Advice और Advise का जन्म?
अगर बात करें इस शब्द के शुरूआत की तो बता दें कि Advice और Advise का इस्तेमाल भले ही अलग-अलग संदर्भ में किया जाता है। लेकिन इनकी उत्पत्ति एक ही फ्रांसीसी शब्द avys से हुई है, जिसका अर्थ राय होता है।
इसे भी पढ़ें-हिंदी के शब्द 'प्रयोग' और 'उपयोग' क्या आपको भी लगते हैं एक जैसे? समझ लीजिए दोनों के बीच अंतर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों