सपने में कमल के फूल और बेलपत्र देखने से क्या होता है, जानें एक्सपर्ट से

सोने के बाद हम कई तरह के सपने देखते हैं, जिनमें कुछ सपने अच्छे होते हैं और कुछ डरावने। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सभी तरह के सपनों का अलग-अलग महत्व होता है।

 

 
seeing lotus pond in drea

सोने के बाद सपने तो हर किसी को आते हैं। सपने में लोग कई तरह की चीजें देखते हैं। कई बार सपने इतने अच्छे होते हैं, कि देखने के बाद हम खुश हो जाते हैं। वहीं कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिसे देखकर मन घबरा जाता है और हम दिन भर उस सपने के बारे में सोचते रहते हैं। स्वप्न शास्त्र में सभी तरह के सपनों का अलग-अलग मतलब बताया गया है। आप सपने से जान सकते हैं, कि आपके साथ क्या अच्छा और क्या बुरा होने वाला है। स्वप्न शास्त्र से हम सभी तरह के प्रिय और अप्रिय घटना के बारे में जान सकते हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानेंगे कि सपने में बेलपत्र और कमल के फूल देखने से क्या होता है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

सपने में कमल फूल देखने के क्या हैं संकेत

dreaming of belpatra

कमल के फूल को हिंदू धर्म और पूजा पाठ के नजर से बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। कमल का फूल देवी देवताओं को बहुत प्रिय है। कमल के फूल को चूंकि बहुत शुभ माना गया है इसलिए इसे सपने में भी देखना बहुत अच्छा और शुभ संकेत का प्रतीक माना गया है। यदि कोई मनुष्य सपने में कमल का फूल देखता है, तो यह उसके भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। कमल के फूल को धन की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, इसलिए सपने में इस फूल को देखना धन प्राप्ति की भी संकेत की ओर इशारा करता है। आपके रुके हुए पैसे भी मिल सकते हैं। इसके अलावा कमल फूल देखने से आपके ऊपर धन की देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा होने वाली है।

सपने में बेलपत्र देखना

dreaming lotus flower

भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय है। बता दें कि यदि कोई व्यक्ति सपने में बेलपत्र देखता है, तो उसपर भगवान शिव की विशेष कृपा होने वाली है। सपने में बेलपत्र देखना इस चीज की ओर इशारा करता है कि आपके अटके हुए काम बनने वाले हैं और आपको भगवान शिव की कृपा से जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली। फूल बेलपत्र ये देवताओं के प्रिय चीज है और उन्हें सपने में देखना मतलब किसी शुभ संकेत की ओर इशारा है। धन प्राप्ति के अलावा आपके जीवन के दुख दूर होंगे और आपके जीवन में सब कुछ अच्छा और मंगलमय हो सकता है।

इसे भी पढ़ें :क्या है हिंदू धर्म में बेल वृक्ष का महत्व, जानें इसके उत्पत्ति और मां पार्वती के बीच संबंध

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP