Is Milk Good For Money Plants: मनी प्लांट इंडियन गार्डनर्स का सबसे फेवरेट इंडोर प्लांट है। मनी प्लांट देखने में तो सुंदर होता ही है, साथ ही यह हवा को भी शुद्ध करता है। वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट को बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है इस पौधे का हरा-भरा रहना घर के लिए भी शुभ होता है। मनी प्लांट को हेल्दी रखने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। बहुत से लोगों को आपने मनी प्लांट में कच्चा दूध डालते देखा होगा।
गार्डनिंग एक्सपर्ट मानते हैं कि मनी प्लांट में कच्चा दूध डालने से कई तरह के फायदे होते हैं। हालांकि, लोग मनी प्लांट में कच्चा दूध डालने का सही तरीका नहीं जानते। मनी प्लांट में सही तरीके से कच्चा दूध डालने से उसकी ग्रोथ बेहतर होती है। इससे पौधे पर ढेरों पत्ते भी उग सकते हैं। आइए जानें, मनी प्लांट में कच्चा दूध डालने से क्या होता है? मनी प्लांट में कच्चा दूध डालने का सही तरीका क्या है?
यह भी देखें- Gardening Tips: 1 चम्मच इस चीज का छिड़काव मनी प्लांट के पौधे को बना सकता है हरा-भरा, नहीं पड़ेगी किसी और खाद की जरूरत
यह विडियो भी देखें
मनी प्लांट की मिट्टी में कभी भी सीधे कच्चा दूध नहीं डालना चाहिए। दूध में मौजूद वसा और शर्करा मिट्टी को सड़ा देते हैं। इससे मिट्टी में से बदबू भी आने लगती है। इससे मिट्टी पर मक्खियां और चींटियां आकर्षित होने लगेंगी। मनी प्लांट की जड़ में सीधे कच्चा दूध डालने से फंगस और बैक्टीरिया भी लग सकते हैं। गार्डनिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कच्चा दूध मनी प्लांट में पतला करके डालना चाहिए। इसके लिए 5 भाग पानी में 1 भाग दूध डालकर मिक्स करें। इसका मतलब है कि एक गिलास पानी में 1 चम्मच दूध डालकर इसे मनी प्लांट की जड़ में डालें।
यह भी देखें- Money Plant Care Tips: सूखे मनी प्लांट के लिए रामबाण है यह नुस्खा, बस जड़ में डालें यह 1 सफेद घोल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।