herzindagi
What happens if we offer water to Tulsi with conch

शंख से तुलसी को जल चढ़ाने से क्या होता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। इससे व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-12, 17:25 IST

(Benefits of watering the Tulsi plant) शास्त्रों में तुलसी को बेहद पवित्र माना जाता है। इसी कारण तुलसी के पत्ते कभी बासी नहीं होते हैं। वहीं तुलसी में जल देने के विधि के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में शंख से तुलसी में जल देने का क्या महत्व है।

इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

शंख से तुलसी को दें जल  (Give water to Tulsi from conch)

tulsi plant take care

हिंदू धर्म में शंख का विशेष महत्व है। खासतौर से भगवान विष्णु की पूजा करते समय शंख जरूर बजाना चाहिए। इससे घर में पॉजिटिविटी आती बै और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। वहीं शंख से तुलसी को जल देना उत्तम माना जाया है। इससे व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है और शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

तुलसी में जल देने से मिल सकती है मानसिक शांति  (Giving water to Tulsi can provide mental peace)

तुलसी के पौधे में शंख से जल देने से मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मकता से छुटकारा मिल सकता है। 

गुरुवार के दिन दें शंख से जल (Give water from conch on Thursday)

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) को समर्पित है और श्रीहरि को तुलसी बेहद प्रिय है। इसलिए इस दिन शंख से जल देने से गुरुदोष (गुरुदोष उपाय) से छुटकारा मिल सकता है और सौभाग्य की भी प्राप्ति हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें -  Hindu Beliefs For Tulsi: धन लाभ और तरक्की के लिए तुलसी के पास रखें ये चीजें

जल देने के दौरान करें इन मंत्रों का जाप  (Chant these mantras to give water)

तुलसी में जल देने के दौरान इस मंत्र का 108 बार जाप करें और तुलसी में सिंदर लगाकर पूजा करें। इससे व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। 

  • त्वं पुरा सागरोत्पन्न विष्णुना विधृत: करे ।
  • देवैश्चपूजितः सर्वथौ पाञ्चजन्य नमोऽस्तु ते ||
  • वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी। पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।। एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम। य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।
  • ॐ सुभद्राय नम:, मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी,नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते।।
  • महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते..

इसे जरूर पढ़ें - घर की इन 5 जगहों पर रखें तुलसी की मंजरी, कभी नहीं होगी धन की कमी

अकाल मृत्यु से छुटकारा के लिए उपाय (Remedies to get rid of premature death)

Tulsi Benefit in Marathi

अगर जिस भी व्यक्ति को अकाल मृत्यु का भय सताता है, तो उसे नियंत्रण करने के लिए तुलसी वृक्ष में जल अर्पण करें। इसके अलावा धन प्राप्ति के लिए गाय के दूध में गुड़ मिलाकर तुलसी के पौधे में अर्पित करें। इससे लाभ हो सकता है और धन-धान्य की भी प्राप्ति हो सकती है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।