herzindagi
doing cow aarti significance

रोजाना गाय की आरती करने से क्या होता है?

अगर रोजाना गाय की सेवा करना संभव न हो तो ऐसे में रोज नियम से घर में गाय की आरती अवश्य करें। आप जिन भी भगवान को मानते हैं उनकी पूजा के बाद गाय की आरती अवश्य गाएं। 
Editorial
Updated:- 2025-02-24, 12:00 IST

हिन्दू धर्म में गाय को मां माना गया है।शास्त्रों में भी बताया गया है कि गाय एक मात्र ऐसी जीव है जिसमें सभी देवी-देवताओं का वास स्थापित है। ऐसे में गाय की पूजा करने से न सिर्फ गौ माता एवं सभ देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है बल्कि हर प्रकार के दोष भी दूर हो जाते हैं। वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि अगर रोजाना गाय की सेवा करना संभव न हो तो ऐसे में रोज नियम से घर में गाय की आरती अवश्य करें। आप जिन भी भगवान को मानते हैं उनकी पूजा के बाद गाय की आरती अवश्य गाएं। इससे कई लाभ प्राप्त होंगे आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

गौ माता की आरती

gaay ki aarti karne ka kya mahatva hai

ॐ जय गौ माता,मैया जय धेनु माता। मुकुन्द विधाता उमापति, सीतापति ध्याता।। ॐ जय धेनु माता
सागर मंथन उपजी,कामधेनु माता । नमन किए सब देवता,अति पावन नाता।। ॐ जय धेनु माता

तनुजा जो तुझसे जन्मी,नंदिनी नाम रचे। ऋषि वशिष्ठ की शक्ति, राजा दिलीप भजे ।। ॐ जय धेनु माता
पाप विनाशिनी मैया,सुखद भंडार भरे। तैंतीस कोटि दैवत,अंग निवास करे।। ॐ जय धेनु माता

यह भी पढ़ें: जीवन में एक बार क्यों करना चाहिए गौ दान, जानें इसका महत्व 

पंचगव्य है पावन,औषध गुणकारी। रोग दोष मिटाए,मॉ तुम उपकारी ।। ॐ जय धेनु माता
जिस घर अंगना धेनु,मॉं की हो सेवा। वैतरणी तरते वो नर,पाते शुभ मेवा।। ॐ जय धेनु माता

शुभ मति शुभ फल दायक,है संकट त्राता । जो जन करते सेवा,मोक्ष सुफल पाता ।। ॐ जय धेनु माता
आरती वंदना धेनु की,जो नर हैं गाते। कहते हैं श्रीकृष्णा,वे मनु तर जाते।। ॐ जय धेनु माता

गौ माता की आरती के लाभ

gaay ki aarti karne ke kya labh hain

गौ माता की आरती रोजाना करने से व्यक्ति में धार्मिकता बढ़ती है और आध्यात्म की प्राप्ति होती है।

गौ माता की आरती करने से पुण्य में वृद्धि होती है और जीवन में सकारात्मकता का स्तर बढ़ता है।

गौ माता की आरती करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और तनाव से मुक्ति मिल जाती है।

यह भी पढ़ें: कब दान करने से नहीं मिलता लाभ?

रोजाना गौ माता की आरती करने से ग्रह दोष एवं वास्तु दोष नष्ट होता है।पितृ दोष भी दूर होता है।

गौ माता की आरती करने से घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता, सकारात्मकता, संपदा आदि का आगमन होता है।

गौ माता की रोजाना आरती करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।