जीवन में एक बार क्यों करना चाहिए गौ दान, जानें इसका महत्व

Gau Daan Ke Bare Mein: हिन्दू धर्म में गौ दान को बेहद महत्व दिया जाता है। जहां एक ओर गौ को माता के रूप में पूजा जाता है तो वहीं, गा दान करना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। ऐसे में हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं गौ दान के महत्त्व और उससे मिलने वाले लाभ के बारे में।
गौ दान का महत्व
- गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है।
- गौ माता की पूजा से पापों का हरण और कष्टों का निवारण हो जाता है।
- गौ माता श्री कृष्ण (अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के लिए श्री कृष्ण मंत्र) को भी अति प्रिय मानी जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: हनुमान जी की भी हुई थी शादी, रामायण में लिखा है पत्नी और ससुर का नाम
- इसी कारण गौ सेवा या गौ दान से व्यक्ति को अक्षय फल की प्राप्ति होती है और श्री कृष्ण का आशीर्वाद भी मिलता है।
- गौ माता को धन माना जाता है ऐसा इसलिए क्योंकि गौ माता में लक्ष्मी मां का भी वास होता है और लक्ष्मी मां धन की देवी हैं।
- ऐसे में गौ माता अमूल्य धन के बराबर हैं। इनका दान पंच महा दानों से भी सर्वश्रेष्ठ माना गया है। गौ दान से मृत्यु के बाद का मार्ग सरल हो जाता है।
गौ दान के लाभ
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की साढ़े साती या ढैय्या के समय काली गाय का दान शुभ माना गया है। इससे शनि का दुष्प्रभाव कम होता है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रहों की शांति के लिए भी गौ दान शुभ माना गया है। गौ दान के ग्रहों की अशुभ दशा भी शुभ हो जाती है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर मंगल (मंगल के चमत्कारी मंत्र) भारी है या मंगल दोष के कारण जीवन में उथल-पुथल मची हुई है तो गौ दान करना सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
इसे जरूर पढ़ें: क्या है दिशाशूल और क्यों यात्रा के लिए माना जाता है बेहद महत्वपूर्ण
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गौ दान करने से पितृ हमेशा खुश रहते हैं और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। पितृ अपना आशीर्वाद बरसाते हैं।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गौ दान करने से व्यक्ति कर्ज, आर्थिक तंगी आदि समस्याओं से मुक्त हो जाता है। उसपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गौ दान करने से श्री कृष्ण की असीम कृपा मिलती है और व्यक्ति के जीवन की कठिनाइयां दूर हो जाती हैं।
तो ये था गौ हिन्दू धर्म में गौ दान का महत्व और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।