क्या आपको पता है कि गाल पर किस करने का क्या मतलब होता है? मैं बार-बार एक ही सवाल इसलिए पूछ रही हूं क्योंकि हो सकता है कि आपके हिसाब से ये कोई बड़ी चीज ना हो, लेकिन किसी और के हिसाब से ये बहुत बड़ा फिजिकल जेस्चर साबित हो सकता है। गाल पर किए जाने वाले एक किस से फिक्र, प्यार, अट्रैक्शन, ग्रीटिंग्स जैसे कई इमोशन उत्पन्न हो सकते हैं। गाल पर किया गया किस हमेशा रोमांटिक ही हो ये जरूरी नहीं है। गाल पर किया गया किस बहुत अच्छी फीलिंग देता है, लेकिन इसके मतलब कितनी तरह से निकाले जा सकते हैं ये जानना भी जरूरी है।
कुछ समय पहले अपनी एक स्टोरी के जरिए हमने फोरहेड किस की बात की थी। आज इसी कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं गाल पर किए जाने वाले किस की। इसका मतलब क्या होता है? साइकोलॉजी क्या कहती है? क्या ये हमेशा रोमांटिक होता है?
साइकोलॉजी के हिसाब से क्या है Cheek Kiss का मतलब?
साइकोलॉजी मानती है कि किसी भी तरह का किस करने से हमारे शरीर में ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोन रिलीज होता है। 2013 की एक स्टडी कहती है कि ऑक्सिटोसिन असल में ह्यूमन्स को बॉन्ड करने में मदद करता है। यही स्टडी मानती है कि ऑक्सीटोसिन से ब्रेन रिवॉर्ड सिस्टम पर असर पड़ता है। अगर कोई पुरुष किसी महिला को किस करता है, तो वो उसे पार्टनर के रूप में देख सकता है।
कई किस सोशल भी होते हैं। अगर कोई आपको किस करके ग्रीट कर रहा है, तो इसका मतलब कि वो आपके प्रति किसी ना किसी तरह की भावना मन में जरूर रखता है। ये सम्मान भी हो सकता है, प्यार भी हो सकता है, चिंता भी हो सकती है और लगाव भी हो सकता है।
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट की सीनियर चाइल्ड और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और हैप्पीनेस स्टूडियो की फाउंडर डॉक्टर भावना बर्मी मानती हैं कि एक ही किस के कई तरह के मतलब हो सकते हैं। उनका कहना है, "गाल पर किस करने वाला इंसान जिस तरह की भावना से ये कर रहा है जरूरी नहीं है कि इसे रिसीव करने वाला भी वैसी ही सोच रखे। ये समझने वाली बात है कि एक ही कृत्य के कई मतलब निकाले जा सकते हैं।"
इसे जरूर पढ़ें- अगर कोई माथे पर करता है किस तो क्या है उसका मतलब?
क्या गाल पर किस हमेशा रोमांटिक होता है?
इसका सीधा सा जवाब है नहीं। कई ऐसे कल्चर हैं जहां गाल पर किस करने को सिर्फ ग्रीटिंग का एक तरीका समझा जाता है। जरूरी नहीं है कि हर बार गाल पर किस करने से शरीर में लव हार्मोन ही रिलीज हो।
आखिर गाल पर किस के कितने मतलब हो सकते हैं?
अब हमने साइकोलॉजी के हिसाब से किस का मतलब समझ लिया, हमने ये भी समझ लिया कि गाल पर किया गया हर किस रोमांटिक हो ये जरूरी नहीं है। अब जान लेते हैं कि इसके कितने तरह के मतलब हो सकते हैं।
1. हेलो या गुड बाय
इसे सोशल किस भी कहा जा सकता है। किसी के गाल पर किस करने का मतलब उसे हाय या बाय करना भी हो सकता है। ऐसे किस अधिकतर दोनों गालों पर किए जाते हैं। दुनिया के कई कल्चर इसे फॉलो करते हैं।
2. बधाई देने के लिए
किसी को बधाई देने के लिए ये किस एक तरह का नॉन वर्बल कम्युनिकेशन हो सकता है। किसी सोशल गैदरिंग में अगर कोई करीबी गुड न्यूज दे, जैसे सगाई या प्रेग्नेंसी की बात कहे, तो उस वक्त भी इस तरह का किस किया जा सकता है।
3. सपोर्ट दिखाने के लिए
परिवार, दोस्त, रिश्तेदार आदि को सपोर्ट करने के लिए भी ये किस किया जा सकता है। ये दिखाता है कि किसी भी परिस्थिति में आप उनके साथ ही हैं। कई बार गले लगाना और गाल पर किस करना अपनेपन को भी दर्शाता है।
4. कृतज्ञता दिखाना
किसी बड़े को गाल पर किस करना, किसी दोस्त को गाल पर किस करना आदि कृतज्ञता भी दिखाता है। आप अगर किसी को थैंक्यू कहना चाहते हैं, तो भी गाल पर किस किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- Kahani Kiss Ki: बॉलीवुड के पहले चुंबन से लेकर मॉर्डन तक, हिंदी फिल्मों में ऐसे बोल्ड हुए लोग
5. रोमांटिक किस
जब किसी को डेट किया जाए, तो शुरुआती समय में ये किस काफी रोमांटिक साबित हो सकता है। पहली डेट के लिए भी गाल पर किस करना सही साबित हो सकता है। इसे रिलेशनशिप में आगे बढ़ने का रास्ता भी समझा जा सकता है। रोमांटिक किस भी कई तरह के हो सकते हैं। अगर कोई लड़की इसे कर रही है तो हो सकता है वो रिलेशनशिप में आगे बढ़ने की बात को सोच रही हो। वो अपने पार्टनर के साथ कंफर्टेबल महसूस कर रही हो।
6. प्यार दिखाने के लिए
पति-पत्नी, माता-पिता, बच्चे आदि प्यार दिखाने के लिए भी गाल पर किस कर सकते हैं। क्या आपने नोटिस किया है कि दादा-दादी या कोई बड़ा घर के बच्चों के गालों पर किस कर से किस करता है?
इस तरह से देखें तो एक ही फिजिकल जेस्टचर के कई अलग-अलग मतलब हो सकते हैं। आपका इस मामले में क्या ख्याल है? अपनी राय हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों