हस्तरेखा शास्त्र में यह बताया गया है कि हथेली पर बनने वाले कई निशान ऐसे होते हैं जो बहुत ही शुभ माने जाते हैं तो वहीं, कुछ निशान ऐसे भी होते हैं जो अशुभ माने जाते हैं। इन निशानों का हथेली पर बनना जीवन में होनी वाली हर अच्छी-बुरी घटना का संकेत देता है। इसके अलावा, व्यक्ति के व्यक्तित्व को भी दर्शाता है। इसी कड़ी में आज हम ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानेंगे कि आखिर हथेली पर कलश का चिन्ह बनना शुभ होता है या अशुभ होता है एवं ऐसे लोगों का व्यक्तित्व क्या कहता है।
माना जाता है कि जिन व्यक्तियों के हाथ में कलश का चिन्ह होता है, वे धार्मिक स्वभाव के होते हैं। ये लोग धर्म-कर्म में अपनी भागीदारी से कभी पीछे नहीं हटते। अक्सर धार्मिक यात्राएं करते हैं और धर्म के क्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग मृदुभाषी होते हैं।
यह भी पढ़ें: Palmistry For Career: किस हाथ की रेखाएं बताती हैं महिलाओं के करियर से जुड़ी बातें, जानें संकेत
ऐसे लोग जीवन में चुनौतियों का सामना करते हुए भी सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखते हैं। उनकी जीवनशैली में संतुलन और शांति होती है। कलश चिन्ह वाले लोग अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं और समाज में उन्हें सम्मान मिलता है। उनका जीवन आमतौर पर समृद्ध और खुशहाल होता है।
यह विडियो भी देखें
जिन लोगों की हथेली पर कलश का चिन्ह होता है वह सुख-समृद्धि से परिपूर्ण होते हैं। उनके जीवन में कभी भी धन-संपदा का अभाव नहीं होता है। हथेली पर कलश के चिन्ह वाले लोग जीवन में प्रगति और समाज में मान-सम्मान भरपूर प्राप्त करते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से भी इन्हें अच्छे अवसर मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Willing Line In Hand: हाथों में ऐसी रेखा वाले लोग होते हैं मन मर्जी के मालिक
हालांकि जिन लोगों की हथेली पर कलश का चिन्ह तो है लेकिन कोई रेखा उसे काट रही है या फिर हथेली पर बना कलश आधूरी शेप में है तो यह बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में एक के बाद एक परेशानी लगी रहती है। इन्हें सब कुछ मिलता है लेकिन लम्बे संगर्ष के बाद जाकर।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।