Palmistry For Career: किस हाथ की रेखाएं बताती हैं महिलाओं के करियर से जुड़ी बातें, जानें संकेत

Kis Hath Ki Rekha Batati Hai Mahilaon Ka Career: ज्योतिष शास्त्र का एक भाग है हस्तरेखा शास्त्र।
इसमें हाथों की रेखाओं से भविष्य का पता लगाया जाता है। नौकरी, व्यापार आदि के बारे में जाना जा सकता है।
हालांकि हर चीज की रेखा दोडों हाथों में नहीं होती है। यानी कि जरूरी नहीं व्यापार की रेखा दोनों हाथों में हो।
ठीक ऐसे ही करियर या जॉब की रेखा भी स्त्री और पुरुष के हिसाब से अलग-अलग हाथों में बनी होती है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स जानते हैं कि किस हाथ की रेखा महिलाओं के करियर से जुड़े संकेत देती है।
किस हाथ में होती है महिलाओं की जॉब से जुड़ी रेखा (Woman Career Line Hand)
- महिलाओं की करियर लाइन बाएं यानी कि उल्टे हाथ में होती है।
- महिलाओं की करियर लाइन हार्ट और हेल्थ लाइन के बीच में होती है।
- इस लाइन के जरिये सफलता, वित्तीय स्थिरता आदि का पता चलता है।
यह भी पढ़ें: हथेलियों के आकार के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व
- साथ ही, कहां नौकरी (नौकरी में तरक्की के उपाय) करना सबसे अच्छा रहेगा यह भी जान सकते हैं।
- नौकरी कब बदलें या नई नौकरी कब मिलेगी इसका भी पता चलता है।
- करियर लाइन की लंबाई, गहराई और उसका शेप बदलता रहता है।
क्या बताती है महिलाओं की जॉब से जुड़ी रेखा (Woman Career Line Signs)
- अगर करियर लाइन गहरी और साफ दिखाई दे तो सफलता मिलती है।
- धन लाभ होता है और धन (धन प्राप्ति के उपाय) में वृद्धि भी होती है। आय में भी बढ़ोतरी होती है।
- ऐसे महिलाओं के जीवन में सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल योग बनते हैं।
- खासतौर पर नौकरी के माध्यम से इन महिलाओं को बहुत प्रतिष्ठा मिलती है।
- वहीं, अगर करियर लाइन हल्की हो या कट रही हो तो संकट आते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या आपकी हथेली पर भी यह निशान? जानें इसके फल
- नौकरी में बाधाएं आती हैं। नौकरी मनपसंद नहीं मिलती है।
- ऐसी रेखा वाली महिलाओं को तरक्की नहीं मिलती है।
- साथ ही, नौकरी से मिलने वाली आय भी बाधित हो जाती है।
- ऐसी महिलाओं को नौकरी में बहुत संघर्ष झेलना पड़ता है।
- नौकरी में सफलता मिलती भी है तो बहुत देर से।
आप भी अपने बाएं हाथ की रेखा के माध्यम से नौकरी, करियर, धन लाभ, तरक्की आदि के बारे में जान सकती हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
- हाथ में शंख बनने का मतलब क्या है?
- जिस व्यक्ति की 4 उंगलियों में शंख का निशान होता है उसे जीवन के सभी भौतिक सुख प्राप्त होते हैं और उसके जीवन में धन-वैभव की कभी कमी नहीं होती है।
- हाथ में कौन सी रेखा विवाह की होती है?
- यानि सबसे छोटी ऊंगली के नीचे, हृदय रेखा के ऊपर और बुध पर्वत पर हथेली के बाहरी ओर से आने वाली रेखा को विवाह रेखा कहते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।