Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष के दौरान सांप दिखने का क्या होता है अर्थ?

हिंदू धर्म में, पितृपक्ष को पूर्वजों को याद करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए समर्पित एक पवित्र अवधि माना जाता है। इस दौरान लोग श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसी विधियां करते हैं और भोजन व दान-पुण्य के माध्यम से अपने पितरों का सम्मान करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद परिवार को मिलता है। गरुड़ पुराण और अन्य धर्मग्रंथों में भी पितृपक्ष का उल्लेख है जो इस समय के महत्व को दर्शाता है। यह पर्व परिवार और वंश की परंपरा से जुड़ा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों की आत्माएं पृथ्वी पर अपने परिवारजनों से मिलने आती हैं और वे विभिन्न रूपों में प्रकट हो सकती हैं।
जब बात पितृपक्ष में पितरों के आने की होती है तो कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि अगर उन्हें इस दौरान सांप दिखाई दे तो इसका क्या अर्थ है? यह एक ऐसा सवाल है जिसका उत्तर हर कोई जानना चाहता है। वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स बताते हैं कि पितृपक्ष में सांप का दिखना शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत दे सकता है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि सांप किस स्थिति में दिखा है। इन संकेतों को जानने के लिए यह लेख बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।
पितृपक्ष में सांप दिखने से क्या होता है? (Pitru Paksha Mein Saap Dikhne Se Kya Hota Hai?)
शास्त्रों में लिखित जानकारी के अनुसार, अगर आपको पितृपक्ष के दौरान घर में काला सांप दिखाए तो वह पितरों की शांति का प्रतीक माना जाता है।

अगर पितृ पक्ष के दौरान घर में काला सांप कुछ खाता हुआ दिखाए तो इसका अर्थ है कि आपको अपने पितरों के निमित्त दान करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Pitru Paksha 2025 Ke Niyam: पितृपक्ष में तामसिक भोजन करने की मनाही क्यों होती है?
वहीं, अगर पितृ पक्ष के दौरान काला सांप शांति से एक स्थान पर बैठा हो तो इसका अर्थ है आपके पितृ आपको देखने और आशीर्वाद देने आए हैं।
पितृ पक्ष के दौरान घर में लाल सांप का दिखना पितरों के क्रोध को दर्शाता है। अगर सांप हमला कर दे तो इसे पितृ का भयंकर का कोप माना जाता है।
यह भी पढ़ें: बिना पंडित के घर पर कैसे करें पिंडदान? जानें सही विधि
ऐसे में सबसे पहले तो किसी के माध्यम से उस सांप को घर से बाहर निकलवाएं और फिर पितरों की विधिवत पूजा, तर्पण, पिंड दान आदि करवाएं।

इससे पितृ शांत होंगे और अपने ही परिवार को नुकसान पहुंचाना बंद कर देंगे। इसके अलावा, आप पितृ सूक्त का पाठ भी कर सकते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जाना सकते हैं कि आखिर पितृ पक्ष के दौरान सांप देखने का क्या मतलब है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- क्या पितृ पक्ष में कोई शुभ काम करना मना होता है?
- जी हां, पितृ पक्ष के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता। इसमें लोग गृह प्रवेश, नया व्यापार शुरू, शादी और सगाई जैसे कार्य भी नहीं करते।
- पितृ पक्ष में कौन-से दान का महत्व है?
- माना जाता है कि जो दान आप करते हैं, वह आपके पूर्वजों तक पहुंचता है। इसलिए, इसमें भोजन, अन्न, वस्त्र, तिल, गौ दान, स्वर्ण और ब्राह्मण भोजन का विशेष महत्व बताया गया है।
- पितृपक्ष के दौरान क्या तुलसी की पूजा करनी चाहिए?
- पितृपक्ष के दौरान तुलसी की पूजा की जा सकती है। ऐसा करना पितरों को प्रसन्न करता है और उन्हें शांति प्रदान करता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।