Numerology Trick: बाईं हथेली पर कलम से लिखें यह अंक, हो सकती है आपकी झटपट शादी

क्या आपकी शादी तय होते-होते टूट जाती है? या फिर सही रिश्ता मिल ही नहीं रहा? ऐसा होने पर जीवन में एक अधूरापन महसूस होता है, खासकर तब जब उम्र बढ़ रही हो और समाज या परिवार का दबाव हो। आजकल भले ही शादी को लेकर युवाओं में पहले जितनी उत्सुकता न रही हो, लेकिन जो लोग शादी करना चाहते हैं, उनके रास्ते में भी कई अड़चनें आ जाती हैं।
अगर आपकी भी शादी में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, तो एक बेहद आसान उपाय आपकी मदद कर सकता है, जिससे 'चट मंगनी पट ब्याह' भी हो सकता है।
दरअसल, हर किसी के मन में ये जानने की जिज्ञासा जरूर होती है कि उसकी जिंदगी की समस्याएं कब खत्म होंगी। ज्योतिषशास्त्र और उसका एक अहम हिस्सा अंकशास्त्र, इस दिशा में कई चमत्कारी समाधान प्रदान करता है। इसमें सिर्फ एक खास अंक को अपनी हथेली पर लिखने से भी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
जब हमने न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. शेफाली गर्ग से शादी में आ रही बाधाओं के समाधान के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया:
"जिन महिलाओं की शादी तय नहीं हो पा रही है, वे अपनी बाईं हथेली पर अंक 6 लिखें। इससे जल्दी और अनुकूल रिश्ता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।"
डॉ. शेफाली ने यह भी बताया कि अंक 6 प्रेम, आकर्षण और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। यह अंक जीवन में संतुलन और रिश्तों में स्थिरता लाता है, जिससे विवाह से जुड़ी रुकावटें दूर हो सकती हैं।
यह उपाय आसान है, लेकिन इसके साथ सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बनाए रखना भी जरूरी है।
हथेली पर कैसे लिखें अंक 6?
डॉक्टर शेफाली कहती हैं, " सबसे पहले हाथों को साफ करें। शुक्रवार के दिन सुबह के समय आप किसी चमकीले रंग के कलम से अपने बाएं हाथ के अंगूठे के नीचे के हिस्से पर जो थोड़ा उभरा हुआ होता है, उस पर 6 लिख लें। इस अंक को आप नियमित रूप से तब तक अपनी हथेली पर लिखती रहें, जब तक आपकी शादी न हो जाए। वैसे यह अंक लिखना इतना प्रभावशाली होता है कि आपकी शादी जल्दी ही पक्की हो जाएगी।"
इसे जरूर पढ़ें- Ank 16: महालक्ष्मी व्रत में क्या है 16 अंक का राज ? जानें महालक्ष्मी व्रत में क्यों दिया गया इस संख्या को महत्व

अंक 6 का प्रभाव
6 अंक बहुत ही प्रभावशाली होता है। यह अंक शुक्र का प्रतिनिधित्व करता है। इस ग्रह को महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छा माना गया है। यदि आपकी कुंडली में यह ग्रह मजबूत है, तो आपके जीवन में हमेशा खुशी बनी रहेगी, वहीं शुक्र के कमजोर होने पर आपके जीवन में काफी दिक्कतें आ सकती हैं। यह ग्रह सबसे ज्यादा तो आपकी सुंदरता और रिश्तों को प्रभावित करता है। ऐसे में इसका स्ट्रॉन्ग होना हर महिला के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है।
अंक 6 को मजबूत बनाने के उपाय
सबसे उपाय तो यही है कि आप अपनी हथेली में अंक 6 लिख लें और पूरे दिन में उसे कम से कम 50 बार देखें। इससे आपका शुक्र मजबूत होता है। इसके अलावा कुछ प्रभावशाली उपाय डॉक्टर शेफाली भी बता रही हैं-
इसे जरूर पढ़ें- Number 7 Ke Upay: क्या आपकी बर्थडेट का टोटल भी आता है 7? रोजाना ये 5 काम करने से जाग सकती है सोई किस्मत
- आपको चमकीले या सफेद रंग के कपड़ों को ज्यादा धारण करना चाहिए। यह आपके शुक्र को मजबूत बनाते हैं और इससे 6 अंक प्रभावशाली बनात है।
- अपने भोजन में भी आपको अधिक से अधिक सफेद चीजों का सेवन करना चाहिए। आप दूध, दही, पनीर और सफेद मिठाई रोज ही खाएंगी तो आपको ज्यादा लाभ होगा।
- शुक्र को मजबूत करने के लिए आपको हर शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। देवी को कमल का फूल अर्पित करके आप अपने शुक्र को मजबूत बना सकती हैं।
अगर आपकी शादी में बार-बार अड़चनें आ रही हैं या रिश्ता पक्का होने के बाद टूट जा रहा है, तो इसका कारण आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की कमजोरी हो सकती है। ऐसे में न्यूमेरोलॉजी में बताए गए अंक 6 का उपाय आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या सच में हथेली पर 6 लिखने से शादी जल्दी हो सकती है?
- न्यूमेरोलॉजी के अनुसार अंक 6 शुक्र ग्रह का प्रतीक है, जो विवाह, प्रेम और संबंधों से जुड़ा है। इसे हथेली पर लिखने से सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय होती है जो विवाह के योग को मजबूत करती है।
- हथेली पर अंक 6 किस दिन और कैसे लिखना चाहिए?
- शुक्रवार के दिन सुबह साफ हाथों से, किसी चमकीले रंग के पेन (जैसे पिंक या रेड) से बाएं हाथ की हथेली में अंगूठे के नीचे "6" लिखें। इसे रोज़ दोहराएं जब तक विवाह तय न हो जाए।
- क्या यह उपाय पुरुषों के लिए भी काम करता है?
- हां, लेकिन चूंकि अंक 6 मुख्य रूप से शुक्र ग्रह को दर्शाता है जो महिलाओं से अधिक जुड़ा होता है, इसलिए यह उपाय महिलाओं के लिए अधिक प्रभावशाली माना गया है। पुरुषों को कुंडली के अनुसार ग्रह शांति के अलग उपाय अपनाने चाहिए।
- शादी में देरी सिर्फ शुक्र दोष की वजह से होती है?
- नहीं, विवाह में देरी कई कारणों से हो सकती है जैसे मंगल दोष, सप्तम भाव की स्थिति, राहु-केतु का प्रभाव आदि। शुक्र एक महत्वपूर्ण कारण है लेकिन संपूर्ण कुंडली का विश्लेषण जरूरी है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।