आखिर क्यों स्क्रीन गार्ड लगे होने के बावजूद टूट जाती है फोन स्क्रीन?

स्मार्टफोन चलाते-चलाते कभी-कभी हमारे हाथ से फोन छूट कर गिर जाते हैं। इससे स्क्रीन टूटने की संभावना काफी ज्यादा होती है। ऐसे में लोगों को इसकी सुरक्षा के लिहाज से स्क्रीन गार्ड लगवाना बेहद जरूरी होता है। यह स्क्रीन को काफी हद तक सेफ रखता है और थोड़ा बहुत गिरने से मोबाइल स्क्रीन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन, कई बार आपने देखा होगा कि स्क्रीन गार्ड होते हुए भी मोबाइल की स्क्रीन पर स्क्रैच आ जाती है। बता दें, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसपर आपको ध्यान देना जरूरी है। इसी के साथ आइए जानते हैं, आखिर क्यों स्क्रीन प्रोटेक्टर होने के बावजूद मोबाइल की स्क्रीन टूट जाती है।
ऊंचाई से गिरने पर

मोबाइल की स्क्रीन टूटने का सबसे आम कारण है- फोन का से गिरना। ज्यादा ऊंची छत या बालकनी से अगर फोन गिर जाए तो इसमें गार्ड कोई सुरक्षा नहीं दे सकता है। ऐसे में, मोबाइल स्क्रीन टूट ही जाती है। अगर फोन सीधे स्क्रीन की ओर से गिरा हो, तब तो स्क्रीन टूटने की संभावना और भी ज्यादा होती है।
तेज वस्तु टकराने से
अगर आपका फोन किसी तेज या धारदार वस्तु से फोर्स के साथ टकराता है, तो स्क्रीन गार्ड के साथ-साथ इसकी फोन स्क्रीन भी टूट जाती है।
तेज दबाव के कारण
अगर फोन पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है, जैसे कि यदि कोई उस पर बैठ जाए या किसी भारी वस्तु से अगर ये दब जाता है, तो इसका सीधा असर मोबाइल स्क्रीन पर पड़ता है। स्क्रीन गार्ड लगे होने के बावजूद यह टूट जाती है।
खराब क्वालिटी वाला स्क्रीन गार्ड
अगर आप खराब क्वालिटी वाला स्क्रीन गार्ड लगाते हैं, तो यह फोन के स्क्रीन को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाता है। यही कारण है कि प्रोटेक्टर के होते हुए भी मोबाइल की स्क्रीन टूट जाती है।
स्क्रीन गार्ड का गलत तरीके से लगाना

अगर आप अपने फोन के ऊपर गलत तरीके से स्क्रीन गार्ड को लगाते हैं, तो यह फोन के स्क्रीन से पूरी तरह चिपक नहीं पाता है, जिससे स्क्रीन टूटने का खतरा बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें- क्या आपके पावर बैंक में भी दिखते हैं ये 5 लक्षण? हो सकते हैं खराब होने के संकेत
स्क्रीन की कमजोरी
मार्केट में कई फोन ऐसे भी मौजूद हैं, जिनकी स्क्रीन काफी कमजोर होती है। ऐसे में उनपर स्क्रीन गार्ड लगाने से बी कोई असर नहीं होता है। हल्के से भी फिसल जाने से फोन की स्क्रीन पर ही असर दिखता है।(फोन से डिलीट हुए फोटो-वीडियो को कैसे करें रिकवर)
इसे भी पढ़ें- मोबाइल फोन में मौजूद यह फीचर बताएगा बुखार है या नहीं, जानें कैसे करता है काम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।