क्या होते हैं एक मां के अपने बेटे की संपत्ति में अधिकार?

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि एक मां के अपने बेटे की संपत्ति में क्या अधिकार होते हैं।
Updated:- 2022-09-23, 15:13 IST
image

मां अपने बच्चों की सबसे ज्यादा देखभाल करती है और उसकी ममता के आगे किसी का भी प्यार ज्यादा नहीं लगता है पर आजकल के समय में कई कारणों के चलते मां को अपने ही बेटे की संपत्ति में अधिकार नहीं मिलते हैं इसलिए हर मां को अपने बेटे की संपत्ति में क्या-क्या अधिकार मिलते हैं इसके बारे में जरूर पता होना चाहिए।

अगर आप भी एक मां है और अपने बेटे की संपत्ति में अधिकार के बारे में जानना चाहती हैं तो यह लेख जरूर पढ़ें।

मां का संपत्ति में अधिकार होना क्यों है जरूरी?

what are mother property rights

हमारे देश में महिलाओं के लिए संपत्ति कानूनों में कई बदलाव करे गए हैं। हिंदू धर्म की महिलाओं के लिए एक लागू विरासत कानून है जिसके तहत कई सारे कानून महिलाओं के लिए हैं।

आपको बता दें कि कई सारे ऐसे मामले भी सामने आते हैं जिसमें मृत बेटे की संपत्ति में भी उसकी मां को हक नहीं दिया जाता है जो कानून के विरुद्ध होता है पर कई मांओं को इस बारे में पता भी नहीं होता है और वह अपना जीवन किसी वृद्ध आश्रम में व्यतीत करने लगती हैं लेकिन भारतीय कानून की मदद से वह अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ सकती हैं जिससे उन्हें अपने मृत बेटे की संपत्ति में भी अधिकार मिलेगा।

 इसे भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: वसीयत किए बिना अगर होती है पिता की मृत्यु तो बेटियों को मिलेगा संपत्ति में हक

जानिए मृत बेटे की संपत्ति में मां का अधिकार

आपको बता दें कि एक मां को अपने मृत बेटे की संपत्ति में उतना ही हिस्सा मिलता है जितना उसकी पत्नी और बच्चों को मिलता है। इसके साथ ही अगर पति की संपत्ति को बांटा जाता है तो उसकी बीवी को भी अपने बच्चों के समान ही उस संपत्ति में अधिकार मिलता है।

ऐसा इसलिए है ताकि वह अपने बच्चों की देखभाल कर सकें। आपको बता दें कि ईसाई धर्म के अनुसार महिलाओं से संबंधित संपत्ति कानून में मां को बच्चों पर आश्रित नहीं माना जाता है। ऐसा बताया गया है कि मां के लिए बच्चे अपनी संपत्ति में अधिकार नहीं देते हैं क्योंकि एक मां अपनी देखरेख खुद से कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- जल्द से जल्द खरीदनी है प्रॉपर्टी, तो वास्तु के यह उपाय करेंगे आपकी मदद

इसके अलावा आपको बता दें कि एक बहू का अपने सास-ससुर की संपत्ति पर सीमित दावे होते हैं इसलिए उसका सास ससुर की संपत्ति में अधिकार नहीं होता है। आपको बता दें कि पत्नी का केवल उसके पति की खुद की संपत्ति पर अधिकार होता है।

 

यह थी जानकारी मां के अधिकारों से जुड़ी हुई।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।