Weekly Horoscope: 16-22 मई तक कैसा रहेगा आपके लिए सप्ताह? पंडित जी से जानें

इस सप्ताह किस राशि को चुनौतियों का सामना करना होगा और किस राशि के पूरे होंगे लक्ष्‍य, आप भी जानें।

weekly  horoscope     may    for  all

कल का समय किसने देखा है, मगर कल क्या होने वाला है? यह सभी जानना चाहते हैं। भविष्य में आपकी सेहत, व्यापार, नौकरी, प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में क्‍या प्रभाव नजर आएगा, इसे जानने की जिज्ञासा सभी को होती है।

राशिफल द्वारा आप अपनी राशि का हाल जान सकते हैं और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए ज्योतिषीय उपाय भी कर सकते हैं। हम हर हफ्ते आपको राशियों का हाल बताते हैं। इस हफ्ते भी हमने ज्‍योतिष एवं पंडित मनीष शर्मा से बात की और भविष्‍यफल जाना।

tauras weekly  horoscope     may    for  all tips

मेष-

इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी और कोई परेशानी नहीं आएगी। आपका कार्य भी गति से होगा। जो भी योजनाएं बनाएंगे वो सफल होगी। हो सकता है कि मंगल और बुधवार को थोड़ी दिक्‍कतें आएं। यदि आपको ठीक सलाह नहीं मिलेगी तो दिक्‍कतें बढ़ भी सकती हैं। इस सप्ताह सभी महत्वपूर्ण कार्यों को टाल दें।

  • प्रोफेशन-व्यापार के संचालन में समस्याएं आएंगी एवं नौकरी में अधिकारी तनाव उत्पन्न करेंगे।
  • शिक्षा-पढ़ाई के साथ-साथ कमाई का साधन ढूंढने का मन होगा।
  • स्वास्थ्य- त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं।
  • प्रेम-साथी से अच्छा सहयोग मिलेगा एवं वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी।
  • क्या करें-गणेशजी को दूर्वा एवं फलों को भोग लगाएं।

वृषभ-

राशि में षष्ठम चंद्रमा होने से धन प्राप्त होगा। संपत्ति से भी लाभ होगा। कार्य व्यवस्थित बने रहेंगे। अज्ञात भय चिंता भी बनी रहेगी। मंगलवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा, योजनाएं सफल होंगी एवं नए कार्य की प्राप्ति भी होगी। बुधवार का दिन भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। आय की प्राप्ति होगी। गुरु एवं शुक्रवार को संभलकर रहने का समय होगा। अनावश्यक व्यय भी होंगे।

  • प्रोफेशन-व्यापार अच्छा रहेगा एवं नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा।
  • शिक्षा-समय तकनीकी कार्यों में बीतेगा एवं मित्रों का सहयोग मिलेगा।
  • स्वास्थ्य- आंखों में समस्या हो सकती है। गर्दन में दर्द होगा।
  • प्रेम-साथी से विवाद होगा एवं जीवन साथी से सुख प्राप्त होगा।
  • क्या करें-पशु-पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करें।
virgo weekly  horoscope     may    for  all

मिथुन-

मिथुन राशि के जातकों को संतान से सुख एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। आय के साथ कार्यों में भी बाधा समाप्त होगी। मंगलवार की सुबह से मन अनावश्यक वजह से उदास रह सकता है। कार्य के प्रति अरुचि रहेगी। यह समय संयम के साथ व्यतीत करें। लोग दिखावटी सहयोग का आश्वासन देंगे।परिवार के साथ रहकर तनाव को कम करें।

  • प्रोफेशन-व्यापार में व्यवधान एवं नौकरी में भी अनिच्छित कार्य करने पड़ेंगे।
  • शिक्षा-पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।
  • स्वास्थ्य-शरीर में विभिन्न जगहों पर दर्द होगा एवं पेट में विशेष तकलीफ होगी।
  • प्रेम-साथी से दूरी बनेगी एवं वैवाहिक जीवन में तनाव समाप्त होगा।
  • क्या करें-हनुमानजी को घी का दीपक लगाएं।

कर्क-

मंगलवार तक अनावश्यक तनाव भी बना रहेगा। चंद्रमा की कमजोर स्थिति के कारण आय कम रहेगी। अटके धन की प्राप्ति भी होगी। सरकारी कार्य की रुकावट समाप्त होगी। नए संपर्क बनेंगे। संतान सहयोग प्रदान करेगी एवं योजनाएं सफल होंगी। गुरु एवं शुक्रवार को नकारात्मकता हावी हो सकती है। आवश्यक कार्य को टालें। शुक्रवार की रात से समय पक्ष का हो जाएगा।

  • प्रोफेशन-व्यापार में नए सौदे प्राप्त होंगे एवं नौकरी में स्थानांतरण योग बनेगा।
  • शिक्षा-समय पर कार्य करने में सक्षम होंगे एवं पढ़ाई में मन लगेगा।
  • स्वास्थ्य-मूत्र विकार, कीट के काटने से कष्ट। दांत में भी तकलीफ हो सकती है।
  • प्रेम-प्रेम प्रस्ताव में सफलता प्राप्त होगी। पुराने साथी से मुलाकात होगी।
  • क्या करें-गणेश जी को मिष्ठान्न का भोग लगाएं।
leo weekly  horoscope     may    for  all

सिंह-

इस सप्ताह पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाईयों एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा एवं आय भी बेहतर होगी। तनाव समाप्त होगा और खुशी की प्राप्ति होगी। मंगलवार को अनावश्यक व्यय हो सकते हैं। कार्य में बाधा आएंगी। बुधवार की शाम को विवाद हो सकता है। निकट के लोग धोखा दे सकते हैं। शनिवार अच्छा दिन रहेगा।

  • प्रोफेशन-व्यापार में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे एवं नौकरी में कठिनाई समाप्त होंगी।
  • शिक्षा-पढ़ाई में आराम मिलेगा एवं नई योजनाओं पर विचार होगा।
  • स्वास्थ्य-कमर एवं हाथों में दर्द होगा। आंखों में जलन होगी।
  • प्रेम-साथी से उलाहना प्राप्त होगी एवं वैवाहिक साथी के साथ संबंध ठीक नहीं रहेंगे।
  • क्या करें-शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पण करें।

कन्या-

स्थायी संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा एवं सारे विघ्न समाप्त होंगे। विरोधी पीछे हटेंगे एवं कानून संबंधित मामलों में मजबूती आएगी। आय अच्छी बनी रहेगी। योजनाएं सफल होंगी। वरिष्ठों से संपर्क होंगे। मंगल एवं बुधवार को कार्यों में सफलता रहेगी एवं सहयोग भी मिलेगा एवं तारीफ भी होगी। गुरु एवं शुक्रवार को मजाक में विवाद हो सकता है। शनिवार को संतान से सुख की प्राप्ति होगी।

  • प्रोफेशन-व्यापार में सुधार होगा एवं नौकरी में नया करने को मिलेगा।
  • शिक्षा-पढाई में मन लगेगा।
  • स्वास्थ्य-बालों में कमजोरी एवं पैरों में दर्द के साथ चोट का भय है।
  • प्रेम-साथी से दूरी समाप्त होगी एवं वैवाहिक संबंधों में सुधार होगा।
  • क्या करें-हनुमानजी को इत्र अर्पण करें।

libra weekly  horoscope     may    for  all

तुला-

राशि में चंद्र का गोचर रहेगा। आय अच्छी होगी, किंतु कार्य में अनावश्यक देरी होगी। क्रोध एवं तनाव भी रहेगा। सोमवार की शाम से शांति का अनुभव होगा। कार्य में गति आएगी एवं धन की प्राप्ति भी होगी। मंगलवार अच्छा बीतेगा एवं बुधवार को व्यस्तता रहेगी। सहयोग की आशा पूर्ण होगी। विवादों को निपटाने में सफल होंगे। शनिवार को वाहन के कारण विवाद हो सकता है।

  • प्रोफेशन-व्यापारिक यात्रा का योग है। नौकरी में स्थानांतरण योग है।
  • शिक्षा-अध्ययन के प्रति सचेत रहेंगे एवं नए मौके भी प्राप्त होंगे।
  • स्वास्थ्य-पेट, कमर एवं तलवे में दर्द हो सकता है।
  • प्रेम-साथी से अपमान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा।
  • क्या करें-श्री राम सीता का दर्शन करें।

वृश्चिक-

राशि में द्वादश चंद्र आय में कमी एवं कार्य में देरी के साथ, आपके प्रभाव को कम करेगा। हो सकता है अड़चन ज्यादा आएं। मंगलवार से समय पक्ष का होगा। अचानक लाभ के योग बनेंगे। मेहनत भी बढ़ जाएगी। बुधवार को आर्थिक सफलता का योग है। बाधाएं समाप्त होंगी। गुरुवार को यात्रा हो सकती है। नए संपर्क बनेंगे। मित्रों से मदद प्राप्त होगी। शुक्रवार भी अनुकूल दिन रहेगा। कार्य समय पर होंगे, एवं आय में भी सुधार रहेगा। शनिवार को शुभ सुचना प्राप्त होगी।

  • प्रोफेशन-व्यापार उत्तम रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे।
  • शिक्षा-पढ़ाई में मन लगेगा।
  • स्वास्थ्य-सर, कमर एवं जांघों में चोट लग सकती है।
  • प्रेम-साथी से मुलाकात होगी एवं वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
  • क्या करें-दुर्गाजी को चने का भोग लगाएं।
sagitarius weekly  horoscope     may    for  all

धनु-

कार्यस्‍थल पर आपका महत्व बढ़ेगा एवं कार्य का क्रेडिट प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा एवं अवसरों की वृद्धि होगी। आय भी अच्छी बनी रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा। बाधा करने वाले परास्त होंगे। मंगल एवं बुधवार परिवार से चिंता दिलाने वाला समाचार प्राप्‍त हो सकता है। वाहन से नुकसान हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे। कार्य में गति आएगी एवं प्रसन्नता की प्राप्ति होगी।

  • प्रोफेशन-कारोबार में तेजी रहेगी एवं नौकरी में तरक्की के मौके प्राप्त होंगे।
  • शिक्षा-पढ़ाई में अच्छे मौके प्राप्‍त होंगे।
  • स्वास्थ्य-दाढ़ में दर्द होगा।
  • प्रेम-साथी के साथ समय बीतेगा एवं वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
  • क्या करें-निर्धन को धन का दान करें।

मकर-

चंद्र का गोचर पूरे सप्ताह अनुकूल बना रहेगा। धन, मान, प्रभाव की वृद्धि होगी एवं कार्य भी समय पर होंगे। संपत्ति से लाभ होगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। सभी ओर से मदद की प्राप्ति होगी। विवादित मामलों में विजय की प्राप्ति होगी। गुरु-शुक्रवार अज्ञात चिंता घेर सकती है। अकेले रहने का मन होगा। पुरानी बातों की याद आएगी। आय भी कम रहेगी। शनिवार को प्रसन्नत की प्राप्ति होगी।

  • प्रोफेशन-व्यापार उत्तम रहेगा एवं नौकरी में भी कोई परेशानी नहीं होगी।
  • शिक्षा-समकक्षों से पढ़ाई में आगे रहेंगे। सहायता भी प्राप्त होगी।
  • स्वास्थ्य-दांतों में दर्द होगा।
  • प्रेम-प्रेम प्रस्ताव प्राप्‍त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • क्या करें-लक्ष्मीजी का नारायण सहित दर्शन करें।
aqyuarious weekly  horoscope     may    for  all

कुंभ-

समय अनुकूल बना रहेगा। कार्य में गति रहने के बावजूद अनावश्यक परेशानी ज्यादा होगी। संतान से सुख मिलेगा एवं आय अच्छी बनी रहेगी। यात्राएं सुखद होंगी एवं नए कार्यों की प्राप्ति भी होगी। सरकारी कार्यों में उलझनें हो सकती हैं। नए संपर्कों से लाभ की प्राप्ति होगी। गुरु-शुक्रवार को कार्य की अधिकता होगी। पिता से सहयोग की प्राप्ति होगी। शनिवार को संभलकर रहना होगा। विवाद हो सकता है, एवं आय की कमी हो सकती है।

  • प्रोफेशन- व्यापारी मुनाफे में रहेंगे। नौकरी में सुदृढ़ता आएगी।
  • शिक्षा-विद्यार्थियों का छुट्टियों का समय आनंद से बितेगा।
  • स्वास्थ्य-सीने एवं गर्दन में तकलीफ हो सकती है। चोट लगने का भय है।
  • प्रेम-प्रेम निवेदन स्विकार होगा एवं वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।
  • क्या करें-हनुमानजी को तेल का दीपक एवं मिष्ठान्न भोग लगाएं।

मीन-

राशि में अष्टम चंद्र के कारण व्यय की अधिकता होगी एवं कार्य समय पर नहीं बन पाएंगे। नकारात्मक ख्याल ज्यादा आएंगे। आय में भी कमी आएगी। विवाद भी हो सकते है। मंगल एवं बुधवार अच्छे दिन रहेंगे। कार्य में सुधार होगा एवं आर्थिक आधार मजबूत होगा। गुरु एवं शुक्रवार को खुश रहने का मौका प्राप्त होगा। उत्सव में शामिल होंगे एवं धन की आवक भी होगी। शनिवार को अचानक बड़ी सफलता एवं धन की प्राप्ति हो सकती है।

  • प्रोफेशन-कारोबार में चिंता रहेगी एवं नौकरी में बदलाव की योजना होगी।
  • शिक्षा-अन्य कार्यों में समय व्यतीत होगा। खेल में रुचि रहेगी।
  • स्वास्थ्य-दांत दर्द एवं जीभ पर छाले हो सकते हैं। बाएं पैर में चोट लग सकती है।
  • प्रेम-साथी से तकरार समाप्त होगी एवं वैवाहिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी।
  • क्या करें-किसी कुंआ, हैंडपंप या जलस्रोत के पास दीपक लगाएं।

Recommended Video

इस हफ्ते राशि अनुसार क्‍या स्थितियां बनेंगी, यह तो आपने पढ़ ही लिया होगा। अगर आप और भी ज्‍योतिष शास्‍त्र से जुड़ी जानकारियां पाना चाहते हैं, तो जुड़े रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP