शादी के लिए लेने वाली हैं लोन? तो अपने मंगेतर से इन 5 तरीकों से करें बात

शादी एक बड़ा खर्चा है। ऐसे में आजकल लड़के लड़कियां इस खर्चे को खुद ही उठा रहे हैं। लेकिन कई बार जब बजट ऊपर निकल जाता है तो दोनों में से किसी एक को लोन लेना पड़ता है। खास तौर पर लड़कियों को लोन लेने के बारे में 100 बार सोचना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे दूसरे घर जाती हैं और सारे ससुराल वाले इस बात को स्वीकार नहीं कर पाते कि उनकी बहु लोन के साथ आए। ऐसे में सबसे पहले इस बारे में अपने मंगेतर से बात करनी जरूरी है। यहां दिए गए कुछ तरीकों से हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने पति से शादी के लिए लोन की बात कैसे डिस्कस करें। इससे अलग पति से लोन की बात करना क्यों जरूरी है? जानते हैं, जानते हैं, कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से...
अपने मंगेतर को कैसे बताएं लोन की बात?
- सबसे पहले तो आप एक शांत जगह चुनें, जहां पर आप लोन वाली बात को आराम से कह सकें। बता दें कि ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर आप अपनी बात को सही से नहीं कह पाएंगी।
- इससे अलग आपको यह भी देखना है कि आपका पार्टनर का मूड कैसा है। यदि मूड खराब है तो वो आपकी बातों को गलत तरीके से भी ले सकते हैं। ऐसे में मूड का अच्छा होना बेहद जरूरी है।
- बता दें कि लोन लेने का फैसला भले ही आपका हो लेकिन शादी के बाद इसका थोड़ा-सा प्रभाव आपके पार्टनर पर भी पड़ता है। ऐसे में आप उन्हें अपनी जरूरत के बारे में बताएं। साथ ही बताएं कि आप लोन किस कारण के चलते ले रही हैं। ऐसे में आप अपनी बात को स्पष्ट और सही तरीके से अपने पार्टनर के सामने रखें।
- लोन के मामले में अपने मंगेतर की राय लें। उनके विचारों को ध्यान से सुनें। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि वे इस विषय पर क्या सोचते हैं। और आपके मंगेतर को भी लगेगा कि उनके निर्णय की आपको कितनी कदर है।
- साथ मिलकर निर्णय लेना बेहद जरूरी है। लोन लेने के निर्णय को साथ में लें। अपने मंगेतर के साथ मिलकर तय करें कि लोन लेना सही होगा या नहीं।
इसे भी पढ़ें - अगर शादी से पहले ही आपका पार्टनर करने लगे ऐसी बातें, तो सोच लें आगे बढ़ने से पहले
क्यों जरूरी है लोन की बात बतानी?
- लोन की आवश्यकता और उपयोग के बारे में अपने मंगेतर से चर्चा करें। इससे यह तय करने में मदद मिलेगी कि कितनी लोन राशि लेनी चाहिए।
- लोन की ब्याज दरें और ईएमआई के बारे में भी अपने मंगेतर को बताएं। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि लोन कितना महंगा होगा और आपको कितनी ईएमआई देनी होगी।
- लोन की अवधि और पुनर्भुगतान के बारे में चर्चा करें। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि लोन को कितने समय में चुकाना होगा और आपको कितनी ईएमआई देनी होगी।
इसे भी पढ़ें - अपने पति से कभी नहीं छुपानी चाहिए ये 5 बातें, वरना रिश्ते की डोर पड़ सकती है कमजोर
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।