Viral News: अंतिम संस्कार पर क्यों मुस्कुरा रहा है केरल का ये परिवार?

Viral News: हम सभी अपने जीवन में कुछ ऐसी परिस्थितियों का सामना करते हैं जो बहुत दुखद होती हैं। परिवार के किसी सदस्य का छोड़ कर चला जाना भी ऐसी ही परिस्थियों में से एक है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में कुछ अलग नजर आ रहा है। आइए आप भी जानिए इस वायरल खबर के बारे में।
क्यों वायरल हो रही है यह फोटो
वायरल फोटो में शीशे के कॉफिन में पार्थिव शरीर और उसके आसपास ढेर सारे लोग बैठे नजर आ रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि सभी लोगों के चेहरों पर मुस्कान है। आमतौर पर किसी के निधन पर परिवार के लोग दुखी होते हैं इसलिए यह फोटो देख लोग हैरान हो रहे हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
किसका हुआ है निधन
New style of family photo in Kerala!! pic.twitter.com/q1GkgFmNS2
— Ambika JK (@JKAmbika) August 22, 2022
तस्वीर में नजर आ रहा पार्थिव शरीर 95 वर्ष की मरियम्मा का है जिनका 17 अगस्त को निधन हुआ था। उन्होंने अपना पूरा जीवन खुशी-खुशी बिताया। यही कारण है कि परिवार का हर सदस्य उनके निधन पर भी मुस्कुरा रहा है।
इसे भी पढ़ेंः कर्नाटक में मरने के बाद भी कराई जाती है शादी, जानें क्या है प्रेत कल्याणम
क्यों मुस्कुरा रहा है परिवार
- मातृभूमि से बातचीत के दौरान परिवार ने कहा कि 'जो लोग तस्वीर को पसंद नहीं कर रहे हैं उन्होंने मृत्यु के बाद केवल आंसू ही देखे हैं। हमें किसी के निधन पर शोक करने के बजाए खुशी से अलविदा कहना चाहिए। हम लोगों ने कुछ ऐसा ही किया है।'
- मरियम्मा की पोती हर्षा एल्मा जोसेफ ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हमने उनके शरीर के चारों ओर बैठकर यादें साझा की। उनका जीवन बहुत प्रेरणादायक था और हमें उन पर बहुत गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि हम सभी ने मुस्कुराते हुए चेहरों के साथ तस्वीर लेने का फैसला लिया क्योंकि दादी से जुड़ा कुछ भी ऐसा नहीं है जिस पर दुखी हुआ जाए। (Viral News: स्कूल के गेट पर क्यों झूम रही है ये बच्ची)
इसे भी पढ़ेंः क्या आपके पास भी है यह अनोखा चम्मच जो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
इस फोटो को ट्विटर पर अम्बिका नाम की यूजर ने शेयर किया है। कुछ लोग इस फोटो का बकवास तो कुछ किसी फिल्म का सीन जैसा बता रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि ऐसी परिस्थिति पर लोग शोक करते हैं लेकिन यह तस्वीर दिखाती है कि मृत्यु के बाद इंसान किसी बेहतर जगह पर चला जाता है। वहीं ज्यादातर यूजर्स किसी की मृत्यु पर हंसना गलत बता रहे हैं।
आपका इस वायरल फोटो के बारे में क्या कहना है? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Ambika JK/Twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।