क्या 'The Bads of Bollywood' में काम करने वाली आन्या सिंह हैं शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी की बेटी? जान लीजिए वायरल खबरों का सच

आर्यन खान की वेब सीरीज 'The Bads of Bollywood' इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है और सोशल मीडिया पर इसकी रील्स भी जमकर वायरल हो रही हैं। आर्यन खान ने इस वेब सीरीज से डायरेक्शन में डेब्यू किया है और उनकी डेब्यू सीरीज को तारीफों के साथ कॉन्ट्रोवर्सी भी मिल रही है। पहले सीरीज में रणबीर कपूर के ई-सिगरेट पीने पर बवाल हुआ था और अब समीर वानखेड़े के इस सीरीज के कुछ सीन्स और कंटेट को लेकर नेटफ्लिक्स, रेड चिलीज और अन्य पक्षों पर मानहानि का केस कर दिया है। सीरीज से जुड़ी कई बातें भी इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सीरीज में आसमान सिंह उर्फ लक्ष्य की मैनेजर का किरदार निभाने वाली आन्या सिंह, शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी की बेटी हैं, क्या वाकई ऐसा है चलिए आपको बताते हैं।
क्या 'The Bads of Bollywood' की आन्या सिंह हैं पूजा डडलानी की बेटी?
आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में बी टाउन के कई बड़े सेलेब्स ने काम किया है। इस सीरीज में लीड रोल निभा रहे आसमान सिंह यानी लक्ष्य की मैनेजर का रोल आन्या सिंह ने प्ले किया है। सोशल मीडिया पर कई ऐसी रील्स वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आन्या, शाहरुख की मैनेजर पूजा डडलानी की बेटी हैं। दरअसल, किंग खान की आन्या के साथ एक रील भी वायरल हुई थी, जिसमें वह पूजा के बारे में बात कर रहे थे।
View this post on Instagram
अब आन्या ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। आन्या ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि सीरीज की स्क्रीनिंग के दौरान जब मैं पूजा से मिली थीं तो मैंने उन्हें बताया था कि लोग सोच रहे हैं कि मैं उनकी बेटी हूं। इस बात पर हम बहुत हंसे थे। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेलर लॉन्च के दौरान शाहरुख खान ने उनकी तुलना अपनी मैनेजर से की थी, जिसका लोगों ने गलत मतलब निकाला था।
यह भी पढ़ें- आर्यन खान की वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर समीर वानखेड़े ने किया मानहानि का केस, मांगा 2 करोड़ रुपये का हर्जाना; क्या बढ़ेंगी शाहरुख खान की मुश्किलें?
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में मिल रहा है लोगों का जमकर प्यार
View this post on Instagram
आर्यन खान की वेब सीरीज में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, बॉबी देओल, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, लक्ष्य, सहर बंबा और राघव जुयाल समेत कई सेलेब्स नजर आए। सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है और ट्रेलर लॉन्च और स्क्रीनिंग के दौरान आर्यन खान के बर्ताव की भी काफी तारीफ हुई थी। बात शाहरुख खान की करें, तो बादशाह फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी हैं। यह एक बिग बजट फिल्म होने वाली है, जिसमें शाहरुख खान के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं।
क्या आपने 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' देखी और अगर देखी तो यह आपको कैसा लगा, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।